क्रिकेट

रवि शास्त्री को तीन महीने की तनख्वाह मिली सवा करोड़

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को तीन महीने का वेतन दिया है।
2 min read
ravi shastri

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री प्रति महीने लगभग 40 लाख रुपये की मोटी वेतन पाते है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने वेबसाइट पर शास्त्री को पिछले तीन महीने के वेतन दिए जाने संबंधी जानकारी साझा की। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोच कुबंले और कप्तान कोहली की तकरार के बाद शास्त्री को मुख्य कोच की जिम्मेबारी दी गई थी। शास्त्री इससे पहले टीम के मैनेजर रह चुके है। हालांकि कुबंले के बाद कोच पद की रेस में वीरेंद्र सहवाग आगे बताए जा रहे थे। लेकिन एेन वक्त पर बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को यह जिम्मेबारी दी थी।

तीन महीने का वेतन 1,20,87,187 रुपये
शास्त्री के कोच पर नियुक्त हुए तीन महीने अभी पूरे भी नहीं हुए है। हालांकि उन्हें तीन महीने का वेतन मिल चुका है। शास्त्री 18 जुलाई 2017 को टीम के मुख्य कोच पद पर नियुक्त किए गए थे। इससे उनका तीन महीना 18 अक्टूबर को पूरा होगा। हालांकि बीसीसीआई ने शास्त्री को 13 दिन पहले ही वेतन दे दिया।

रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी का भी किया भुगतान
शास्त्री के वेतन के साथ-साथ बीसीसीआई ने रणजी ट्राफी और विजय हजारे ट्राफी की मैच फीस के रूप में क्रमश: 69,35,141 और 56,79,641 रुपये का भुगतान किया है। इसके अलावा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के बाहर हुए टूर्नामेंटों के सकल राजस्व में हिस्से के तौर पर 57,88,373 रुपये का भुगतान किया गया है।

शास्त्री के देखरेख में टीम ने किया है अच्छा प्रदर्शन
नए कोच रवि शास्त्री की देखरेख में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम ने नए कोच के साथ अब तक 14 मुकाबले खेले है। जिसमें टीम को केवल एक मैच में हार मिली है। इस दौरान टीम ने श्रीलंका को उसके घर में क्लीन स्वीप किया। जबकि ऑस्ट्रेलिया को पहली बार 4-1 के अंतर से पटखनी दी।

Published on:
05 Oct 2017 01:27 pm
Also Read
View All
IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान