क्रिकेट

IPL 2018: शेन वाटसन ने हासिल की ये अनोखी उपलब्धि, जानें शतकीय पारी की 5 खास बातें

आईपीएल में शुक्रवार को शेन वाटसन ने शानदार शतक लगया। इस पारी के दौरान वाटसन ने कई खास उपलब्धियां भी हासिल की।

2 min read

नई दिल्ली। आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम से हुआ। इस मैच में चेन्नई की ओर से शेन वाटसन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जिसके दम पर चेन्नई की टीम ने राजस्थान को 64 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वाटसन के तूफान के सामने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी पूरी तरह से बेबस नजर आए। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वे आईपीएल 2018 में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस पारी के दौरान वाटसन ने कई खास उपलब्धियां भी हासिल की।

ओल्ड इज गोल्ड की अवधारणा को किया मजबूत-
आईपीएल में पिछले दो दिनों के अंदर दो शतक लग चुके हैं। खास बात यह है कि दोनों शतक 30 पार की उम्र के क्रिकेटरों के बल्ले से निकले हैं। वाटसन के शतक से एक दिन पहले क्रिस गेल ने शानदार शतक जमाया था। युवा जोश के सामने इन दोनों की पारियों ने अनुभव को बीस साबित कर दिया है। बता दें कि वाटसन दो साल क्रिकेट से संन्यास ले चुके है।

इस सीजन का सबसे तेज शतक-

शेन वाटसन ने अपने नाम आईपीएल 2018 का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी कर लिया। वाटसन ने सिर्फ 51 गेंदों में शतक ठोका। जो कि अब तक आईपीएल 2018 का सबसे तेज शतक है। इससे पहले गेल ने 61 गेंदों में शतक लगाया था।

वाटसन की IPL में सर्वश्रेष्ठ पारी-

शेन वाटसन ने कल के मैच में 106 रनों की पारी खेली। ये उनका आईपीएल करियर का सबसे बड़ा स्कोर हैं। इससे पहले आईपीएल में वॉटसन का बेस्ट स्कोर 104 रन था। वाटसन अबतक आईपीएल में तीन शतक लगा चुके है।

हासिल की ये अनोखी उपलब्धि-

वाटसन आईपीएल के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पहले जिस टीम की ओर से खेलते हुए जिस विपक्षी टीम के खिलाफ शतक बनाया था, अब उसी टीम की ओर से अपने पुराने टीम के खिलाफ शतक बनाया। वाटसन ने इससे पहले साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था और अब साल 2018 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ शतक लगा दिया है। ऐसा करने वाले वाटसन दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

चेन्नई की तेज बल्लेबाजी-

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पहले भी कई बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया गया है। लेकिन इस मैच में वाटसन और रैना जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उसके दम पर सीएसके ने मात्र 13वें ओवर में भी 150 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया था। जो आईपीएल में सीएसके की ओर से ऐसा पहली बार हुआ।

ये भी पढ़ें

IPL 2018: ‘वीर-जारा’ की भिड़ंत में, गेल और रसेल पर होगी खास नजर
Published on:
21 Apr 2018 09:52 am
Also Read
View All