क्रिकेट

DC playoff qualification scenario: CSK से हार के बाद मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स, जानें अब कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है टीम

DC playoff scenario: CSK से हार के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की राह हुई मुश्किल। क्या KL राहुल और अक्षर की जोड़ी करा पाएगी वापसी? जानिए पूरा समीकरण।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2026, 10:53 AM IST
Playoff scenarios Hindi, Axar Patel captaincy Delhi Capitals, DC playoff chances 2026, KL Rahul IPL 2026 form, Arun Jaitley Stadium match report,
दिल्ली कैपिटल्स (Photo - IANS)

DC playoff qualification Chances: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सफर अब उस मोड़ पर आ गया है जहां एक भी गलती का मतलब है, सीधा टूर्नामेंट से बाहर। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने ही घर (कोटला मैदान) में मिली 8 विकेट की करारी हार ने कप्तान अक्षर पटेल की टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। बल्लेबाजी में सुस्ती और प्रेशर न झेल पाने की वजह से दिल्ली अब एलिमिनेशन की कगार पर खड़ी है।

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

दिल्ली की हालत अभी काफी नाजुक है। 10 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल पर 7वें पायदान पर खड़ी है। 6 हार के कारण टीम के खाते में केवल 8 अंक हैं, लेकिन उससे भी बड़ी चिंता का विषय उनका नेट रन रेट (NRR) है। -0.949 का यह नकारात्मक रन रेट दिल्ली के लिए सबसे बड़ा कांटा बन सकता है। अगर लीग के अंत में अंक बराबर भी हुए, तो यह खराब रन रेट उन्हें टूर्नामेंट की रेस से बाहर करने के लिए काफी है।

अक्षर पटेल के सामने बड़ी चुनौती

कप्तान अक्षर पटेल के सामने अब पहाड़ जैसी चुनौती है। दिल्ली के पास केवल 4 मैच बचे हैं और समीकरण बिल्कुल साफ है, अगर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना है, तो 4 में से 4 मैच जीतने होंगे ताकि टीम 16 अंकों तक पहुंच सके। यदि टीम 3 मैच जीतती है और 14 अंकों पर रुकती है, तो मामला किस्मत और नेट रन रेट (NRR) के भरोसे लटक जाएगा। लेकिन, यहां से एक भी हार दिल्ली के प्लेऑफ के सफर पर आधिकारिक तौर पर फुल स्टॉप लगा सकती है।

हार की असली वजह है ये

कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल खुद बल्ले से संघर्ष करते दिखे हैं और KL राहुल की धीमी पारी ने टीम की रफ्तार रोक दी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव जैसे मैच विनर का महंगा साबित होना दिल्ली के लिए खतरे की घंटी है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम का गलत इस्तेमाल भी टीम पर भारी पड़ा है।

आने वाले मुकाबले (Schedule)

तारीखमुकाबलास्थान
8 मईvs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
11 मईvs पंजाब किंग्स (PBKS)धर्मशाला
17 मईvs राजस्थान रॉयल्स (RR)दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)
24 मईvs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े