क्रिकेट

IPL 2026 में ओपनर्स के लिए ‘काल’ बने ये गेंदबाज, पॉवरप्ले में अब तक चटका चुके हैं इतने विकेट

IPL 2026 GT vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में कगिसो रबाडा ने कहर बरपा दिया और एक के बाद एक 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।

2 min read
Apr 20, 2026
gujarat titans
गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)

Kagiso Rabada vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस के टॉप 3 बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज बड़ा कारनामा किया। वह इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हालांकि पहले 6 ओवर में सिर्फ रबाडा ही नहीं बल्कि और 3 गेंदबाज ऐसे हैं, जो सलामी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनते जा रहे है।

रबाडा ने चटकाए हैं 7 विकेट

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 30वें मुकाबले में पहले 6 ओवर में 3 विकेट चटका दिए। इस तरह वह इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। रबाडा ने अब तक 6 मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान 7 विकेट चटका दिए हैं।

इन बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

रबाडा ने सबसे पहले आईपीएल डेब्यू कर रहे दानिश मालेवार को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर दूसरा विकेट चटकाया। रबाडा यहीं नहीं रुके और उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।

रबाडा के बाद इस सीजन पावरप्ले के दौरान दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इस 6 मुकाबलों में कुल 6 विकेट अपने नाम किए। इनमें 6 विकेट पावरप्ले के दौरान मिले। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी 5-5 विकेट के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

रबाडा ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 रन देकर 2 विकेट निकाले। उस मुकाबले में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रबाडा 32 रन देकर कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध उन्होंने 54 रन लुटाकर एक विकेट निकाला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए थे।

IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज़्यादा विकेट

7 - कगिसो रबाडा (इकॉनमी रेट: 9.92)
6 - जोफ्रा आर्चर (इकॉनमी रेट: 8.63)
5 - प्रिंस यादव (इकॉनमी रेट: 7.55)
5 - जैकब डफी (इकॉनमी रेट: 11.12)

Updated on:
20 Apr 2026 09:23 pm
Published on:
20 Apr 2026 09:15 pm
Also Read
View All
IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत