क्रिकेट

IPL में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर करने वाली टॉप 5 टीमें, दिल्ली से पहले ये टीम थी टॉप पर; टूटा उनका शर्मनाक रिकॉर्ड!

Lowest score in IPL powerplay list: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में सिर्फ 13 रन बनाकर इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। जानें उन टॉप 5 टीमों के बारे में जो पावरप्ले में रन बनाने के लिए तरस गईं।

2 min read
Apr 28, 2026
अक्षर पटेल का विकेट लेने के बाद विराट कोहली जश्न मानते हुए (Photo - IANS)

Lowest Powerplay score in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसने इतिहास के पन्ने पलट दिए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 75 रनों पर सिमट गई। यह IPL 2026 का अब तक का सबसे कम स्कोर है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मैदान पर दो दिन पहले दिल्ली और पंजाब के बीच 400 से ज्यादा रन बने थे, लेकिन इस बार पिच किसी टेस्ट मैच जैसी बर्ताव करने लगी। आरसीबी के गेंदबाजों, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने ऐसा कहर बरपाया कि दिल्ली ने सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। आइए जानते हैं पावरप्ले के उन शर्मनाक रिकॉर्ड्स के बारे में जहां टीमें रन बनाने के लिए तरस गईं।

ये भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क की IPL 2026 में वापसी तय, इस मैच में खेलते हुए दिखेंगे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, कप्तान अक्षर पटेल किया कन्फ़र्म

DC ने बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। पावरप्ले खत्म होने तक दिल्ली का स्कोर 13 रन पर 6 विकेट था। इसके साथ ही दिल्ली अब इस लिस्ट में नंबर-1 पर आ गई है।

इस टीम का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली कैपिटल्स से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (RR) के नाम था। साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केपटाउन में खेलते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में 14 रन पर 2 विकेट बनाए थे। दिल्ली ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़कर खुद को शीर्ष पर काबिज कर लिया है।

पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टॉप 5 टीमें

इस लिस्ट को देखकर आप समझ सकते हैं कि कब-कब दिग्गज टीमों की बल्लेबाजी पावरप्ले में ढेर हुई है।

टीम का नामस्कोर (पावरप्ले)विपक्षी टीमस्थानसाल
दिल्ली कैपिटल्स13/6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुनई दिल्ली2026
राजस्थान रॉयल्स14/2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुकेपटाउन2009
सनराइजर्स हैदराबाद14/3राजस्थान रॉयल्सपुणे2022
चेन्नई सुपर किंग्स15/2कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता2011
चेन्नई सुपर किंग्स16/2दिल्ली कैपिटल्सरायपुर2015

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने 2022 में राजस्थान के खिलाफ पुणे में सिर्फ 14 रन (3 विकेट) बनाए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम इस लिस्ट में दो बार आता है। 2011 में कोलकाता के खिलाफ 15 रन और 2015 में खुद दिल्ली के खिलाफ 16 रन बनाकर चेन्नई ने इस शर्मनाक सूची में अपनी जगह बनाई थी।

Also Read
View All