क्रिकेट

LSG vs DC Playing 11: क्या केएल राहुल बनेंगे दिल्ली के ओपनर? जानें लखनऊ और दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर और धाकड़ प्लेइंग 11!

LSG vs DC Predicted Playing XI: क्या केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग कर लखनऊ के गेंदबाजों की क्लास लगाएंगे? ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और अक्षर पटेल की दिल्ली के बीच इकाना में होने वाली इस भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी है? देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, इम्पैक्ट प्लेयर और पिच की पूरी रिपोर्ट!

2 min read
Apr 01, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) (Photo - IANS)

IPL 2026, LSG vs DC Playing 11: बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। इस बार मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कमान संभाल रहे हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमें बीच के पायदानों पर रही थीं, लेकिन इस साल दोनों का इरादा प्लेऑफ में जगह बनाने का होगा।

ये भी पढ़ें

LSG vs DC Pitch Report: काली मिट्टी की पिच पर आसान नहीं होगी बल्लेबाजी, स्पिनरों का बोलबाला, पढ़ें लखनऊ की पिच का हाल

ये है दोनों टीमों की ताकत

दिल्ली कैपिटल्स (DC): पिछले साल दिल्ली की टीम काफी संतुलित थी, लेकिन बीच में बार-बार बदलाव करने से उनकी लय बिगड़ गई थी। इस बार टीम ज्यादा बेहतर दिख रही है। अगर ये अपनी प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं, तो प्लेऑफ तक आराम से पहुंच सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): लखनऊ के लिए पिछला साल चोटों की वजह से खराब रहा था, खासकर उनके तेज गेंदबाज काफी चोटिल हुए थे। इस बार टीम उम्मीद करेगी कि उनके मुख्य गेंदबाज फिट रहें।

पिच का हाल

लखनऊ की पिच कभी धीमी रहती है तो कभी लाल मिट्टी वाली पिच पर खूब रन बनते हैं। दोनों टीमों में बड़े हिटर भरे हुए हैं, अब देखना ये है कि लखनऊ की पिच पर किसका पावर चलता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) संभावित प्लेइंग-11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिगवेश राठी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड (Full Squad)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुरना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, साहिल पारख।

Published on:
01 Apr 2026 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर