क्रिकेट

मिचेल स्टार्क की IPL 2026 में वापसी तय, इस मैच में खेलते हुए दिखेंगे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज, कप्तान अक्षर पटेल किया कन्फ़र्म

Mitchell Starc IPL Comeback Date: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खुशखबरी। कप्तान अक्षर पटेल ने मिचेल स्टार्क की वापसी की तारीख का ऐलान कर दिया है। क्या स्टार्क की एंट्री दिल्ली को प्लेऑफ में ले जाएगी? जानें पूरा प्लान।

2 min read
Apr 28, 2026
Mitchell Starc IPL 2026 Return , Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Starc Playing 11 , Axar Patel on Mitchell Starc
मिचेल स्टार्क (Photo - IANS)

IPL 2026, Mitchell Starc Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जो टीम की किस्मत बदल सकती है। लगातार हार की मार झेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक, मिचेल स्टार्क का साथ मिलने वाला है। कप्तान अक्षर पटेल ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्टार्क वापसी के लिए तैयार हैं।

हार के बीच मिली खुशखबरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली करारी शिकस्त (75 रन पर ऑलआउट) के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हालत खस्ता है। 8 मैचों में से 5 हारकर टीम सातवें पायदान पर है। ऐसे में अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं। स्टार्क एशेज सीरीज के बाद से मैदान से दूर थे, लेकिन अब उन्हें 1 मई से NOC मिल गई है। इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

वर्कलोड पर रहेगी सख्त नजर

अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि स्टार्क उपलब्ध तो हैं, लेकिन उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का खास ध्यान रखा जाएगा। कप्तान ने कहा, 'स्टार्क टीम में शामिल हो गए हैं और 1 मई से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, हम उनके वर्कलोड पर नजर रख रहे हैं क्योंकि वे लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। जैसे ही वे पूरी तरह फिट महसूस करेंगे, हम उन्हें खिलाएंगे।'

क्या स्टार्क करा सकेंगे DC की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 6 मैच बचे हैं। अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें कम से कम 5 मैच जीतने होंगे। स्टार्क के आने से गेंदबाजी तो मजबूत होगी, लेकिन चिंता की बात यह है कि उन्होंने जनवरी से कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला है। क्या उनकी पुरानी धार वापस दिखेगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

Also Read
View All
रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल