क्रिकेट

धोनी को लेकर आई बुरी खबर! दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले टीम का साथ छोड़ा, क्यों अपने ही फैंस से छिप रहे हैं माही?

Why Dhoni is not playing: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एमएस धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। क्या धोनी इस बार भी मैदान से दूर रहेंगे? जानिए धोनी के दिल्ली न जाने की असली वजह और कोच का बयान।

2 min read
May 04, 2026
CSK CEO Kasi Viswanathan on MS Dhoni
सीएसके के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक दिल दुखाने वाली खबर आई है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज एमएस धोनी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। टीम के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने सोमवार को कन्फर्म किया कि धोनी इस सफर में टीम के साथ नहीं हैं। इसका मतलब है कि यह इस सीजन का 10वां मैच होगा जिसे धोनी मिस करने वाले हैं।

क्यों मैदान से दूर है धोनी

सीजन की शुरुआत में खबर आई थी कि धोनी के पैर की मांसपेशियों (calf injury) में चोट है, जिसके कारण वह पहले दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए थे। हालांकि, 44 साल के इस शेर ने फिटनेस टेस्ट पास किया और हैदराबाद और मुंबई के दौरों पर टीम के साथ नजर भी आए। धोनी वहां प्रैक्टिस भी कर रहे थे, लेकिन जब मैच का दिन आता है, तो वह डगआउट से गायब रहते हैं।

फैंस का शोर बन गया है रुकावट?

बैटिंग कोच माइक हसी ने धोनी के मैच के दिन गायब रहने की जो वजह बताई है, वो सुनकर आप दंग रह जाएंगे। हसी के मुताबिक, धोनी को लगता है कि उनकी मौजूदगी टीम के लिए डिस्ट्रैक्शन (ध्यान भटकाने वाली) साबित हो सकती है। हसी ने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कहा था, 'धोनी हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं। उन्हें डर है कि अगर वह मैदान पर आएंगे, तो पूरा फोकस उन पर चला जाएगा। कैमरे सिर्फ उन्हें दिखाएंगे और पूरा क्राउड उनके लिए शोर मचाएगा। वह चाहते हैं कि टीम बिना किसी दबाव और शोर-शराबे के अपने खेल पर ध्यान दे।'

क्या धोनी का फैसला सही है?

कोच हसी का कहना है कि धोनी का यह सोचना कि वह टीम के काम में बाधा बन सकते हैं, कितना सही है या गलत, यह फैसला करना उनका काम नहीं है। लेकिन माही की सोच एकदम साफ है, टीम पहले, मैं बाद में। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ CSK ने उनके बिना भी 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे धोनी के इस फैसले को और मजबूती मिली है।

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो