क्रिकेट

अंक तालिका में टॉप 4 में होने के बावजूद ये टीम हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, ये प्रॉब्लम पड़ सकती है भारी

RR Upcoming Matches in IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को अभी 5 मैच और खेलने हैं, जिनमें उन्हें दो बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है, जबकि गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना है।

3 min read
May 01, 2026
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में अब तक 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन 42 मैचों के बाद कई टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, तो वहीं कुछ टीमों की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। इस सीजन में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर न तो प्लेऑफ में पहुंची है और न ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है।

ये भी पढ़ें

GT vs RCB मैच में मचा बवाल, कप्तान हुए कैच आउट तो अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली

अंक तालिका में टॉप 4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने 6-6 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। ये पांचों टीमें प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग मुश्किल हो चुका है, जबकि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की राह भी काफी कठिन नजर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले पांच में से तीन मुकाबले जीतकर उम्मीदें जरूर जगाई हैं, लेकिन उनकी राह भी आसान नहीं है।

अगर प्लेऑफ की रेस की चार सबसे मजबूत दावेदार टीमों की बात करें, तो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैं। चारों टीमों ने 6-6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन पंजाब किंग्स ने सिर्फ 8 मैच खेले हैं, जिनमें 6 जीते, 1 हारा और 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ। इस कारण उनके 13 अंक हैं। उन्हें अभी 6 मैच और खेलने हैं और यदि वे 2 मुकाबले जीत लेते हैं, तो उनका प्लेऑफ टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। ऐसे में पंजाब किंग्स का बाहर होना मुश्किल नजर आता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति भी काफी मजबूत है। उन्होंने 9 मैच खेले हैं, जिनमें 6 जीते और 3 हारे हैं, जिससे उनके 12 अंक हैं। टीम को अगर अगले दो मुकाबलों में जीत मिलती है, तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। हालांकि पिछले मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले पांच मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है और उनका प्लेऑफ टिकट भी लगभग कंफर्म माना जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी 6 मुकाबले जीते हैं, लेकिन वे ऐसी टीम हैं जो अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं। इसकी वजह उनका दूसरे हाफ में खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड है। पिछले 5 मैचों में राजस्थान सिर्फ 2 ही जीत पाई है।

राजस्थान रॉयल्स को अभी 5 मैच और खेलने हैं, जिनमें उन्हें दो बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है, जबकि गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को इन 5 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और वे राजस्थान के खिलाफ दोनों मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं, ऐसे में ये टीमें बिना दबाव के खेलते हुए राजस्थान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स अपने अगले 5 में से 4 मुकाबले हार जाती है, तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा।

RR की ये प्रॉब्लम पड़ सकती है भारी

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है तो ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा ने एक आध मैचों में टीम की नैया पार लगाई है। गेंदबाजी विभाग को ज्यादातर जोफ्रा आर्चर ने संभाल रखा है। अगर ये खिलाड़ी मैच में नहीं चलते हैं तो टीम का जीतना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें

DC को असली खतरा वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल से नहीं, इस खिलाड़ी से है! रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान
Also Read
View All