क्रिकेट

IPL 2026: क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम की भी लगेगी लॉटरी, मिलेंगे 7 करोड़ रुपए, जानें कैसे

IPL 2026 prize money, GT vs RR Qualifier 2: IPL 2026 के क्वालीफायर 2 में आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला है। जानिए हारने वाली टीम को कितने करोड़ का इनाम मिलेगा।

2 min read
May 29, 2026
गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स (Photo - IANS)

IPL 2026 prize money, GT vs RR Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। आज यानी 29 मई को न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच क्वालीफायर 2 का महामुकाबला खेला जाना है। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। अगर आज राजस्थान रॉयल्स जीतती है, तो वह सीधे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ फाइनल में भिड़ेगी। वहीं, अगर गुजरात टाइटंस बाजी मार लेती है, तो वह फाइनल का टिकट कटा लेगी। लेकिन आपको बता दें कि इस मैच में सिर्फ फाइनल की रेस ही दांव पर नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी दांव पर लगी है। आईपीएल में सिर्फ ट्रॉफी जीतने वाली टीम ही मालामाल नहीं होती, बल्कि रनर-अप, क्वालीफायर 2 हारने वाली और एलिमिनेटर में बाहर होने वाली टीम पर भी नोटों की बरसात होती है।

ये भी पढ़ें

RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

किस टीम को मिलेंगे कितने करोड़?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम प्राइज पूल रखा है। हर टीम को सीजन के अंत में उनकी पोजीशन के हिसाब से पैसे मिलते हैं। आइए जानते हैं टीमों के प्राइज मनी का हिसाब-किताब।

  • विनर (IPL 2026 चैंपियन): चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • रनर-अप (दूसरे नंबर की टीम): फाइनल में हारने वाली टीम को भी खाली हाथ नहीं लौटना होगा, उन्हें 13 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम मिलेगा।
  • तीसरा स्थान (आज क्वालीफायर 2 हारने वाली टीम): आज जो भी टीम मैच हारेगी, उसकी किस्मत का ताला खुलेगा और उसे 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिलेगी। यानी आज हारने वाली टीम की भी एक तरह से करोड़ों की लॉटरी लग जाएगी।
  • चौथा स्थान (एलिमिनेटर हारने वाली टीम): प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली चौथे नंबर की टीम को 6.5 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड दिया जाता है।

5वें से 10वें नंबर की टीमों को क्या मिलता है?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, जो टीमें 5वें से 10वें स्थान पर सीजन खत्म करती हैं, उन्हें आधिकारिक प्राइज पूल से कोई कैश प्राइज नहीं मिलता है। सिर्फ टॉप 4 में आने वाली टीमों को ही यह प्राइज मनी दी जाती है। हालांकि, टॉप 4 से बाहर रहने वाली टीमें भी टिकटों की बिक्री, स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के जरिए सीजन के दौरान सैकड़ों करोड़ की मोटी कमाई करती हैं।

IPL का एक जरूरी नियम

आईपीएल के नियम के अनुसार, टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का 50% हिस्सा खिलाड़ियों के बीच आपस में बांट दिया जाता है, जबकि बाकी का 50% हिस्सा फ्रेंचाइजी मालिकों के खाते में जाता है। इसके अलावा, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और अन्य व्यक्तिगत अवॉर्ड्स जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए भी लगभग 1 करोड़ रुपये की अलग से इनामी राशि रखी गई है। यही वजह है कि आईपीएल में हर एक पोजीशन के लिए टीमों के बीच इतनी कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

Also Read
View All