क्रिकेट

Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरी सबसे तेज सेंचुरी

ईशान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और चार छक्के की मदद से मात्र 71 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

2 min read
Jun 17, 2026
Ishan kishan century against afghanistan
ईशान किशन ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक (photo - BCCI)

Ishan Kishan Century, India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा दिया है।

ईशान ने इससे पहले जड़ा था दोहरा शतक

ईशान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और चार छक्के की मदद से मात्र 71 गेंद पर शतक पूरा कर लिया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ सबसे तेज़ वनडे शतक

57 इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर 2019
63 रोहित शर्मा, दिल्ली 2023
71 ईशान किशन, लखनऊ 2026
76 ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई 2023
77 शुभमन गिल, लखनऊ 2026

कोहली और रोहित भी ऐसा कर चुके हैं

अफ़गानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने जड़ा है। मोर्गन ने वर्ल्ड कप 2019 में मैनचेस्टर में खेले गए मैच में मात्र 59 गेंद पर शतक पूरा किया था। दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2023 में दिल्ली में 63 गेंद पर यह कारनामा किया था।

ईशान ने पूरे किए सबसे तेज 1 हज़ार रन

अपनी पारी के दौरान ईशान ने खास उपलब्धि भी हासिल की। पारी का 33वां रन बनाते ही उनके वनडे करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 41वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इसी तरह वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 29 मैचों की 26वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।

इस लिस्ट में टॉप पर कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने 19 पारियों में एक हज़ार रन पूरे किए थे। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली और खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने 24-24 पारियों में ऐसा किया था। नवजोत सिंह सिद्धू और श्रेयस अय्यर ने 25-25 पारियों में हज़ार वनडे रन पूरे किए थे।

Updated on:
17 Jun 2026 04:15 pm
Published on:
17 Jun 2026 03:58 pm