क्रिकेट

दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर संदेह

-भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेम्स एंडरसन के दूसरे टेस्ट से बाहर रहने के संकेत।-जेम्स एंडरसन ने भारत के लिखाफ पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।-इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।  
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 11:34 PM IST
jeams_aderson.png

नई दिल्ली। भारत (India) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (james anderson) को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) ने इसके संकेत दिए हैं। एंडरसन ने भारत के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के पांचवें दिन दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे और इंग्लैंड की जीत की पटकथा लिखी थी। एंडरसन ने पहली पारी में भी दो विकेट लिए थे। लेकिन इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने संकेत दिए हैं कि टीम की नियमित बदलाव नीति के कारण एंडरसन को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है।

टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज विकल्प के रूप में मौजूद
सिल्वरवुड ने मीडिया से कहा, ‘मैं विजेता टीम को बदलने के अनिच्छुक नहीं हूं। अगर यह टीम और खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा है। हां, एंडरसन ने पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन हमें इंतजार कर देखना होगा कि आगे क्या होता है।‘ उन्होंने कहा, मैं इस बारे में विचार कर रहा हूं को स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन को साथ में खेलाया जा सकता है या नहीं। दोनों गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन हमें मौजूदा स्थिति में देखना होगा कि क्या किया जा सकता है। हमारे पास टीम में कई गेंदबाज हैं। जिन्हें हम किसी भी मैच में उतार सकते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि टीम में इतने बेहतरीन कौशल वाले खिलाड़ी मौजूद हैं।

मोईन अली के खेलाने पर भी हो सकता है विचार
ऑलराउंडर मोईन अली को खेलाने पर सिल्वरवुड ने कहा, सभी चीजों पर विचार किया जा रहा है। अगर हमें लगता है कि अली की जरुरत है तो हमारे पास नियमित बदलाव का विकल्प उपलब्ध है। अली अपनी क्षमता के अनुरुप कठिन मेहनत कर रहे हैं। इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से खेला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान