मैंने कभी खिलाड़ियों को नारे लगाने से मना नहीं किया
पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ने आगे कहा कि उत्तराखंड की टीम जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के लिए बड़ौदा पहुंची थी तब उन्होंने खिलाड़ियों को गो उत्तराखंड, लेट़्स डू इट उत्तराखंड या फिर कमऑन उत्तराखंड जैसे नारे लगाने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें ऐसे नारे इसलिए लगाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि जब मैं विदर्भ की टीम में था। तब चंदू सर ‘कोच चंद्रकांत पंडित‘ इस तरह के नारे लगवाते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि टीम में करीब 11.12 खिलाड़ी थे। जोकि विभिन्न समुदायों से थे। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है। अगर मैं धार्मिक होता तो उन्हें अल्लाह हू अकबर कहने के लिए प्रेरित करता।