इस जीत के बाद पीटरसन ने हिंदी में ट्विटर पर लिखा, इंडिया, याद है ना कि जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था तब मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं। पीटरसन ने इससे पहले, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी थी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी।