नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चार टेस्ट मैच हार चुकी है। चेन्नई में मंगलवार को भारत (India) को इंग्लैंड (England) के खिलााफ 227 रन की हार मिली और इससे पहले भारत को एडिलेड, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन मे भी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली की कप्तानी में भारत पिछले वर्ष न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर गया था, जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।