क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित हैं कपिल देव, प्रशंसा में कही ऐसी बात

कपिल देव ने कहा कि उन्हें पता है कि 100 विकेट लेने के लिए क्या करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्शन के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 1:38 PM IST
kapil_dev.png

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। कपिल देव का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में बुमराह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह अपने डेब्यू से ही टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हाल ही उन्होंने अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कपिल देव का कहना है कि वह बुमराह के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।

100 विकेट लेकर तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए। यह बुमराह के कॅरियर का 24वां टेस्ट मैच था। ऐसे में बुमराह ने सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल कर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। कपिल ने 25 मैचों में 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। कपिल देव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि वह वास्तव में बुमराह की प्रशंसा करना चाहते हैं। कपिल देव ने कहा कि उन्हें पता है कि ऐसी सतहों पर 100 विकेट लेने के लिए क्या करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्शन के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं है।

टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर था संदेह
कपिल देव ने कहा कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने कई देशों में प्रदर्शन किया है, उससे वह बहुत प्रभावित हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा,'जब बुमराह ने शुरुआत की तो हमने सोचा कि क्या वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे। बेशक, वह वनडे और T20I में अच्छे थे, लेकिन जब से उसने टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश किया है, वह शानदार रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज हो, ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड, आप कह सकते हैं कि वह दुनिया के शीर्ष गेंदबाज हैं।

इस वजह से उभर रहे हैं तेज गेंदबाज
कपिल देव ने कहा कि वह कहते रहते हैं कि हमारी पिचें काफी अनुकूल हो गई हैं और इसलिए हमारे देश में इतने तेज गेंदबाज उभर रहे हैं। उनका मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज नहीं होने के बावजूद, भारत के पास वह गेंदबाज है जो प्रभाव पैदा करता है। ये तब की बात है जब भुवनेश्वर भी नहीं है।

Updated on:
13 Sep 2021, 1:38 PM IST
Published on: