
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट के पांचवें दिन मेजबान टीम के बल्लेबाज ओली पोप को आउट कर टेस्ट क्रि केट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। पोप का विकेट लेते ही बुमराह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 25 टेस्ट में 100 विकेट अपने नाम किए थे जबकि बुमराह ने यह कारनामा महज 24 टेस्ट में ही कर दिया।
इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व गेंदबाज इरफान पठान हैं जिन्होंने 28 टेस्ट में 100 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी (29), जावागल श्रीनाथ (30)और इशांत शर्मा (33) इस सूची में चौथे, पांचवें तथा छठे स्थान पर हैं।
यह खबर भी पढ़ें:—जसप्रीत बुमराह, रूट और अफरीदी 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित
चौथे टेस्ट में बुमराह ने चटकाए 4 विकेट
भारत ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 21 ओवर में 67 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने ओवर मेडल भी डाले थे। वहीं दूसरी पारी में फिर जसप्रीत बुमराह ने 22 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान बुमराह ने 9 ओवर मेडल भी फेंके।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
Published on:
6 Sep 2021, 10:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.