क्रिकेट

T20 world Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जोश हेजलवुड

Feb 06, 2026
Josh Hazlewood ruled out
टी20 विश्व कप से बाहर हुए तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड (Photo - IANS)

Josh Hazlewood ruled out, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप से ठीक पहले एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड आयरलैंड के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच से महज पांच दिन पहले पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हेज़लवुड अपनी चोट ने नहीं उभर पाये हैं। वह अब सिडनी में ही रहकर अपनी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। टीम ने अभी उनके स्थान पर किसी नए खिलाड़ी को शामिल करने का फैसला नहीं लिया है; यह निर्णय बाद में लिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमैड ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “हमने पाया कि जोश के लिए फिलहाल घर पर रहकर, घरेलू माहौल में अपना रिहैब पूरा करना ज्यादा व्यावहारिक और फायदेमंद रहेगा। इसके बाद ही हम उनके श्रीलंका पहुंचने और टीम में शामिल होने पर विचार करेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया से नहीं खेलेंगे 'बिग थ्री'

टोनी ने आगे कहा, 'हम तुरंत किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी (वैकल्पिक खिलाड़ी) के नाम का ऐलान नहीं करेंगे। हमें लगता है कि शुरुआती मैचों के लिए हमारे पास पर्याप्त खिलाड़ी हैं, इसलिए बाद में जरूरत के आधार पर फैसला लेंगे।' हेजलवुड अब टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के साथ चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। मिचेल स्टार्क पहले ही रिटायर हो चुके हैं, ऐसे में मार्च 2011 के बाद यह पहला वर्ल्ड कप होगा जब ऑस्ट्रेलिया की 'बिग थ्री' (स्टार्क, कमिंस, हेजलवुड) में से कोई भी तेज गेंदबाज टीम में मौजूद नहीं होगा। मौजूदा टीम में जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस ही केवल दो पूरी तरह फिट मुख्य तेज गेंदबाज बचे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिच मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड (बाहर), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

Updated on:
06 Feb 2026 11:01 am
Published on:
06 Feb 2026 10:43 am
Also Read
View All
Team India Test Schedule: 3 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया को खेलने हैं 9 टेस्ट, जानें कब और कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले

वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, 33 साल के सारांश जैन को मिली टेस्ट टीम इंडिया में जगह, जानें कौन है एमपी का ये ऑलराउंडर

Team India Test Squad: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन सुंदर समेत 3 खिलाड़ी बाहर

WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा