क्रिकेट

LSG vs PBKS: लखनऊ ने पंजाब को दिया 197 रनों का लक्ष्य, जोश इंग्लिस का ताबड़तोड़ अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। जोश इंग्लिस ने 44 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली।
2 min read
May 23, 2026
IPL 2026
जोश इंग्लिस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया है (photo - IPL)

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, 68th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एलएसजी ने सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस और आयुष बदोनी की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से पंजाब को 197 रनों अक लक्ष्य दिया है।

पंजाब किंग्स का भी यह आखिरी लीग मैच है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के लिए इस मैच में पंजाब की जीत बहुत जरूरी है। एलएसजी के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी ने की। अर्शिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जोश इंग्लिश ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली।

इंग्लिस ने तीसरे विकेट के लिए आयुष बडोनी (43) के साथ 49 और ऋषभ पंत 26 के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। बडोनी ने 18 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर लखनऊ की पारी को 6 विकेट पर 196 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। सीजन का पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब किंग्स की तरफ मार्को जानसेन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। शशांक सिंह ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया। अर्शदीप सिंह महंगे रहे। 3 ओवर में 52 रन लुटाने के बावजूद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

पंजाब किंग्स के इस मैच से पहले खेले 13 मैचों से 13 अंक हैं। अगर टीम इस मैच में 197 का लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना बरकरार रहेगी। हार टीम का सफर यहीं समाप्त कर देगी। एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

Updated on:
23 May 2026 09:33 pm
Published on:
23 May 2026 09:27 pm