
Kane Williamson announces retirement: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ उनके 16 साल लंबे शानदार करियर का अंत हो गया है। विलियमसन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक थे, जिनकी टेस्ट क्रिकेट में खास पहचान थी। सक्रिय खिलाड़ियों में उनका टेस्ट औसत सबसे बेहतर था और वे 10,000 रनों के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुके थे। लेकिन शुक्रवार को इस दिग्गज ने अचानक क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 15 बल्लेबाजों ने 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं। विलियमसन के पास भी इस एलीट लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 110 मैचों की 195 पारियों में 54.06 की शानदार औसत से 9,515 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 38 अर्धशतक जड़े। मात्र 485 रन और बनाते तो वे टेस्ट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार कर लेते।
टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ चार बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 9,000 से ज्यादा रन बनाकर संन्यास लिया। विलियमसन के अलावा इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और भारत के भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली शामिल हैं।
अमला ने 124 मैचों की 215 पारियों में 46.64 की औसत से 9282 रन बनाए हैं। वहीं स्मिथ ने 117 मैचों की 205 पारियों में 48.25 की औसत से 9265 रन बनाए हैं। कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए थे। 35 साल के विलियमसन ने 2010 में टेस्ट और वनडे में और 2011 में टी20 में डेब्यू किया था। तीनों फॉर्मेट मिलाकर विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 मैचों की 452 पारियों में 48 शतक और 103 अर्धशतक की मदद से विलियमसन ने 19,346 रन बनाए।
विलियमसन न्यूजीलैंड के सफलतम कप्तान भी रहे हैं। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेली थी। विलियमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कीवी टीम उनकी कप्तानी में 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी। वहीं, विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 2021 टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था।