क्रिकेट

KKR से हो गया ये ‘ब्लंडर’, IPL 2026 में टीम की हालत देख मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा

KKR Commits Blunder: केकेआर की IPL 2026 में सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाना था। मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि रसेल को रिलीज न कर उन्‍हें बतौर ऑलराउंडर खिलाना चाहिए था।
2 min read
Apr 15, 2026
KKR Commits Blunder
मैच के बीच प्‍लेयर्स से चर्चा करते कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/KKRiders)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 सीजन में बहुत ही बुरा हाल है। केकेआर को पांच मैच में से एक जीत भी नसीब नहीं हुई है। इसलिए वह पॉइंट्स टेबल में निचले स्‍थान पर है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है। कैफ का कहना है कि केकेआर ने आंद्रे रसेल को रिलीज करके सबसे बड़ी गलती की थी। उनका कहना है कि रसेल को कोच नहीं बनाकर, उन्‍हें बतौर ऑलराउंडर खिलाना चाहिए था।

कैफ ने उठाए ये सवाल

मोहम्मद कैफ ने केकेआर को सीएसके के हाथों मिली हार के बाद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्‍ट में लिखा कि शायद इस सीजन में केकेआर ने सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को कोच बनाकर की। उन्हें बतौर ऑलराउंडर इस्तेमाल न करना था। रसेल को केकेआर के डगआउट में रखने और दूसरी फ्रेंचाइजी को नीलामी में खरीदने नहीं देने की चाल काम नहीं आई। क्या वह अब भी 25 करोड़ रुपये के कैमरन ग्रीन से बेहतर ऑलराउंडर नहीं हैं? जवाब साफ है।

केकेआर के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में सभी टीम कम से कम 4 मैच खेल चुकी हैं। वहीं, केकेआर उन चार टीमों में से एक है, जिन्‍होंने पांच मैच खेले हैं। केकेआर ने शुरुआती पांच मैचों में से अब तक कोई मैच नहीं जीता है, जो आईपीएल के इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड है। केकेआर ने पांच में से चार मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। जिसके चलते वह एक अंक लेकर खाता खोलने में सफल रही। अगर वह मैच पूरा हुआ होता तो उसमें भी नतीजे केकेआर के पक्ष में नहीं जाते, क्‍योंकि उस मैच में भी केकेआर की हालत खराब थी।

रसेल के पावर कोच बनने के बाद गायब हुई केकेआर की 'पावर'

कैफ ने सही मुद्दा उठाया है। केकेआर ने सुनील नरेन को रिटेन किया, लेकिन रसेल को रिलीज कर दिया। इतना ही नहीं रसेल को नीलामी से भी दूर रखा और अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें पावर कोच बना दिया, जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी सपोर्ट स्टाफ में ऐसी पोजिशन है। अब उनके पावर कोच बनने के बाद शायद पावर केकेआर से गायब हो गई है।

केकेआर शुरुआत में ही पिछड़ी

केकेआर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10वें यानि आखिरी पायदान पर है, क्योंकि उनके पास एक अंक है। जबकि अन्‍य सभी टीमों के पास दो या उससे अधिक अंक हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स आठ अंक के साथ शीर्ष पर है तो पंजाब किंग्‍स सात अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। इससे साफ पता चलता है कि केकेआर शुरुआत में ही कितनी पिछड़ चुकी है।

Updated on:
15 Apr 2026 12:40 pm
Published on:
15 Apr 2026 12:40 pm
Also Read
View All
IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान