
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, 70th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आखिरी लीग मुक़ाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से केकेआर को 204 रनों का लक्ष्य दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 विकेट गंवाए। इस टीम ने 4.3 ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया था। अभिषेक 18 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साहिल परख ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
साहिल 17 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। पटेल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 38 रन जुटाकर टीम को 125 के स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल 30 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने डेविड मिलर (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 25 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
आशुतोष शर्मा और डेविड मिलर की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 17 गेंदों में 35 रन जोड़े। मिलर 19 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आशुतोष ने 11 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले। अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच की बात करें तो विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 18.4 ओवरों में महज 163 रन पर सिमट गई। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की।
फिन एलन 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रहाणे ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाकर टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचाया। पांडे 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने रॉवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। रहाणे 39 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
केकेआर ने 128 के स्कोर पर रहाणे के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। अगली गेंद पर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह (0) को भी आउट कर दिया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। इनके अलावा, पॉवेल ने 21 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट हासिल किए। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से 7 मैच जीतकर छठे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया, जबकि केकेआर ने 14 में से 6 मैच जीते। यह टीम 7वें पायदान पर रही।