क्रिकेट

केएल राहुल ने किया कमाल, ऑरेंज कैप पर कब्जे के साथ बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

KL Rahul record: जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत के हीरो केएल राहुल रहे, जिन्‍होंने महज 40 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह उनका 17वां अवॉर्ड है।

2 min read
May 02, 2026
केएल राहुल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

KL Rahul record: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला गया। आरआर के 226 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए केएल राहुल ने अहम पारी खेली। उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ उन्‍होंने ऑरेंज कैप पर कब्‍जा कर लिया और प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता। यह उनका 17वां अवॉर्ड है। अब वह सबसे ज्‍यादा प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराकर IPL में रचा इतिहास, तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल में सर्वाधिक प्‍लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार (भारतीय)

21 - रोहित शर्मा

20-विराट कोहली

18 - एमएस धोनी

17- रवींद्र जडेजा

17 - केएल राहुल*

'…तो उतना मजा नहीं आता'

प्‍लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद केएल राहुल से जब पूछा गया कि जीत मिलने से यह और भी ज्‍यादा स्‍वीट लगता है तो उन्‍होंने कहा कि हां, बिल्कुल ऐसा ही होता है। आखिर हम यह खेल जीतने के लिए ही खेलते हैं। इतने सालों तक खेलने के बाद, आंकड़े मायने रखते हैं। मेरा मतलब है कि आपको खुशी होती है कि आप रन बनाते हैं, बड़े रन बनाते हैं और रिकॉर्ड तोड़ते हैं। लेकिन, अगर मैच के बाद आपको जीत नहीं मिलती तो उतना मजा नहीं आता।

'हम बड़े मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए'

ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखने और अगले मैच के लिए खुद को तैयार रखने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा? इस पर उन्‍होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा से ही ठीक रहा है। हम कोशिश करते हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल जितना हो सके संतुलित रहे।

हमें यह एहसास है कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे हैं, लेकिन अगर आप गहराई से देखें कि क्या हम कोई बड़ी गलतियां कर रहे थे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं था। हमने ड्रेसिंग रूम में कुछ खुलकर बातचीत की। हम बड़े मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए। पिछले मैच को छोड़कर, बाकी हर मैच में हम मुकाबले में थे और अगर एक ओवर भी हमारे पक्ष में चला जाता, तो हम जीतने वाली टीम में होते।

'टी20 क्रिकेट आपको दूसरा मौका नहीं देता'

उन्‍होंने आगे कहा कि टी20 क्रिकेट आपको दूसरा मौका नहीं देता। इसलिए यह जरूरी था कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएं और जब हम आगे हों, तो पूरी ताकत लगाकर मैच को खत्म करें, जो हम नहीं कर रहे थे। इसलिए बहुत खुशी है कि हम यह जीत हासिल कर पाए और हम उम्मीद करते हैं कि हम लगातार कुछ और जीत हासिल करेंगे, जिससे हमारा आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें

RR vs DC: जीता हुआ मैच गंवाने के बाद अपने इन प्‍लेयर्स पर बरसे कप्‍तान रियान पराग, फोड़ा हार का ठीकरा
Published on:
02 May 2026 09:42 am
Also Read
View All