क्रिकेट

भारत के अरमानों पर पानी फेरने वाले क्लासेन का बयान, मेरा सपना था दबाव में टीम को जीताना

अपने घरेलु मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को मैच जित कर बेहद खुश हैं हेनरिक क्लासेन कहा सपना पूरा हो गया
2 min read
sa

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हेनरिक क्लासेन का कहना है कि इस मैच में उनका सपना पूरा हो गया और यह अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। क्लासेन अपने घरेलू मैदान सेंचुरियन में अपनी टीम को मैच में जीत दिलाने के लिए मदद करना चाहते थे और बुधवार रात को सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत से उनका यह सपना पूरा हो गया।

अपने घरेलु मैदान में जिताया मैच
हेनरिक ने बुधवार रात को अपने करियर का दूसरा टी-20 मैच खेला और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक 69 रन बनाने के साथ ही टी-20 करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया। इस मैच में जीन पॉल ड्युम्नी ने 64 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया और तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

क्लासेन ने कहा
क्लासेन ने कहा, "दबाव के दौरान शॉट मारना काफी शानदार होता है, लेकिन उस पल में आप इसके आनंद का अनुभव नहीं ले सकते। आपको नहीं पता कि अगली गेंद कैसी होगी और ऐसे में आपको अपनी योजनाएं तैयार रखनी होती हैं। मैं घर जाकर इस मैच को जरूर देखूंगा।"

मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण पल है
इस शानदार पारी के बावजूद क्लासेन को ऐसा नहीं लगता कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। वह फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप अब्राहम डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक को देखें, तो ये सभी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। मेरे लिए यह समय मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण पल है। अगर यह मेरा आखिरी मैच भी होगा, तो मैं खुश हूं। अपने घर में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने का मेरा सपना पूरा हो गया है और अब मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है।"

Published on:
22 Feb 2018 03:17 pm
Also Read
View All
Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 270 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत

INDW vs BANW: सेमीफाइनल में आई शेफाली वर्मा की आंधी, 9 छक्के उड़ाकर जड़ा भारत के लिए सबसे तेज शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी