
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों अपने प्रचंड फार्म में है। बल्ले से निकलती रनों की बौछार के कारण भी कोहली टेस्ट और वनडे में 900 से ज्यादा रेंटिंग अंक हासिल करने में कामयाब हुए है। इस समय कोहली एकदिवसीय क्रिेकेट में 909 अंकों के साथ नंबर वन पर जबकि टेस्ट में 912 अंकों के साथ नंबर दो पर कायम है। फटाफट क्रिकेट टी-20 में कोहली फिलहाल 776 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन इसके बावजूद क्रिेकेट से जुड़ी एक इंटरनेशनल संस्था की टॉप 10 रैंकिंग में कोहली को स्थान नहीं दिया गया है।
किसने जारी की है ये रैंकिंग -
ये रैंकिंग जारी किया गया है- फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (फिका) की ओर से। फिका ने पहली बार टी-20 प्लेयर परफॉर्मंस इंडेक्स जारी की है। फिका के मुताबिक इस इंडेक्स में 'द क्रिकेटर' और क्रिकेट आर्काइव के कुछ विशेषज्ञों ने 18 महीने तक मेहनत की। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी विभागों को शामिल किया गया। मतलब यह कि इस रैंकिंग में हरफनमौला खिलाड़ियों के लिए ज्यादा संभावनाएं थी। जो टॉप टेन की लिस्ट में दिखता भी है।
इंडेक्स के ये थे आधार -
मिली जानकारी के मुताबिक इंडेक्स तैयार करते वक्त काफी बातों को ध्यान में रखा गया। उदाहरणस्वरूप - बड़े स्कोर का पीछा करते हुए 100 की स्ट्राइक रेट से बनाए गए 40 रन से ज्यादा रन, डेथ ओवर्स में 10 गेंदों में बनाए गए 20 रन आदि। बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट, बल्लेबाजी एग्रिगेट (सभी इनिंग्स को मिलाकर बैटिंग ऐवरेज), टीम के टोटल का कितना प्रतिशत रन बनाया, बाउंड्री स्ट्राइक रेट, जैसी बातों को भी ध्यान में रखा गया।
ग्लेन मैक्सवेल सबसे ऊपर -
इस लिस्ट में सबसे ऊपर आस्ट्रेलियाई स्टार ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल के कुल ***** अंक हैं। इस इंड़ेक्स में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सुनील नारायण हैं। तीसरे स्थान पर 734 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस हैं। वेस्टइंडीज के किरेन पोलार्ड़ 730 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। पोलार्ड के बाद डेविड वार्नर हैं, वे 729 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 725 अंकों के साथ छठे स्थान, दक्षिण अफ्रीका के एबी डि विलियर्स केवल बल्लेबाजी के दम पर 723 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक, क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के शेनवाटसन, और शाहिद आफरीदी क्रमशः आठवें, नौवें, दसवें और ग्यारहवें स्थान पर हैं। फिर इंग्लैंड के गेंदबाज डीजे वीली 689 अंक के साथ बारहवें स्थान पर हैं। जिनके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं।