3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादें: सचिन की वो विराट पारी, जो 39 साल के वनडे इतिहास में पहली बार खेली गई

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला है। भारत की ओर से चार बार जबकि अन्य देशों की ओर से दो बार ऐसा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Feb 2018, 9:05 AM IST

SACHIN

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले सचिन ने 24 वर्ष के अपने करियर में क्रिकेटप्रेमियों को कई खुशियां दीं। मौजूदा क्रिकेट टीम के कई बड़े स्टार सचिन को खेलते हुए देख कर बड़े हुए है। कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी इस बात को स्‍वीकार कर चुके हैं। सचिन के कीर्तिमानों में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड है, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का। सचिन ने आज ही के दिन साल 2008 में वनडे क्रिकेट में इस 'मील के पत्‍थर' को छुआ था। सचिन से पहले वनडे क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं लगा पाया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ -
सचिन के वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। 24 फरवरी 2010 को ग्‍वालियर (मध्‍यप्रदेश) के कैप्‍टन रूपसिंह स्‍टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सचिन ने अपना रौद्र रूप दिखाया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 401 रन का विशाल स्‍कोर बनाया था।

25 चौके और तीन छक्को के सहारे -
सचिन ने इस मैच में 147 गेंदों का सामना करते हुए 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस रिकॉर्ड पारी के दौरान सचिन ने 25 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे। मैच में सचिन के अलावे दिनेश कार्तिक ने 79, यूसुफ पठान ने 36 और कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 68 रन का योगदान दिया था। जिसके दम पर टीम इंडिया 401 रनों का टोटल पाने में संभव हो पाई थी।

153 रनों की बड़ी जीत हासिल हुई-
402 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही एक के बाद एक झटके झेलती रही। एबी डिविलियर्स के नाबाद 114 रनों के बावजूद पूरी टीम 42.5 ओवर्स में 242 रन बनाकर आउट हो गई थी। भारत के लिए श्रीसंत ने सर्वाधिक तीन और रवींद्र जडेजा तथा यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट हासिल किए थे। इस ऐतिहासिक मैच में टीम इंडिया ने 153 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

अबतक लग चुके है 6 दोहरे शतक-
सचिन की इस रिकॉर्ड पारी के बाद से अबतक वनडे क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लग चुके हैं। लेकिन इस मामले में लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज ही सबसे ऊपर है। भारत की ओर से अबतक तीन बल्लेबाजों ने वनडे क्रिेकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है। जबकि अन्य देशों के क्रिेकेटरों में क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल ने ऐसा किया है। रोहित शर्मा के बल्ले से अबतक दो बार वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी निकल चुकी है।

रोहित ने तो हद ही कर दी-

सचिन के इस रिकॉर्ड को सहवाग ने एक साल बाद ही तोड़ दिया। सहवाग ने वनडे क्रिकेट में 219 रनों की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा के बल्ले से दो दोहरे शतक निकले। रोहित ने पहली बार तो 209 रनों की पारी खेली। लेकिन 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल कर रोहित ने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली।