3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे विशेष: शराब के नशे में तूफानी शतक ठोककर वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाला बल्लेबाज

साल 2012, लक्ष्य 434 रन, नतीजा पीछा करते हुए जीती टीम। जी हां, इस मैच में 175 रनों की पारी खेलने वाले हर्शल गिब्स शाराब के नशे में थें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Feb 2018, 12:46 PM IST

gibbs

क्रिकेटरों का सीरीज जीतने के बाद शैपेन के साथ जश्न मनाते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन एक ऐसा भी क्रिकेटर है जिसने शराब के नशे में बल्लेबाजी की। न केवल बल्लेबाजी की बल्कि ताबड़तोड़ 175 रन बना कर एकदिवसीय क्रिकेट सबसे बड़ी जीत भी दिलाई। जी हां, हम बात कर रहे है दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स की। जो आप अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। गिब्स एकदिवसीय क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज है, जिन्होंने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर सिक्स लगाए। इनके जन्मदिन पर जानते है इनके क्रिकेट करियर की कुछ रोचक जानकारियां...  

gibbs

आज के समय में भले ही वनडे क्रिकेट में बड़े स्कोर बनते दिखते हो। लेकिन आज से 12 साल पहले वनडे क्रिकेट में 300 के पार का स्कोर बड़ा सेफ माना जाता था। उस दौर में 12 मार्च 2006 को जोहानिसबर्ग आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 434 रनों का असंभव स्कोर खड़ा किया था। विशाल टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान अफ्रीकी टीम ने गिब्स की 175 रन की पारी के जीत हासिल की थी। गिब्स ने इस मैच में 111 बॉल पर 21 चौके और सात छक्के लगाए थे।  

ये भी पढ़ें

image
gibbs

आस्ट्रेलिया के खिलाफ गिब्स ने 175 रनों की ये तूफानी पारी शराब के नशे में खेली थी। इस बात का खुलासा गिब्स ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'टू द पॉइंट : द नो-होल्ड्स-बार्रेड ऑटोबायोग्राफी' में किया है। आस्ट्रेलिया के माइकल हसी ने भी अपनी किताब में जिक्र किया है। गिब्स ने कहा था कि उस मैच से पहले की रात मैंने काफी शराब पी थी और मैच वाले दिन वह हैंगओवर में थे।  

gibbs

हर्शल गिब्स ने साउथ उफ्रीका के लिए 248 वनडे मैचों में 21 शतकों के साथ 8094 रन बनाए हैं। रनों के मामले में वे अफ्रीका के तीसरे सफल बल्लेबाज़ हैं। साथ ही 90 टेस्ट में उनके नाम 6167 रन दर्ज हैं। टी-20 के 23 मैचों में गिब्स ने 400 रन बनाए हैं।  

gibbs

इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में छह बॉल पर छह छक्के लगाने वाले हर्शल गिब्स दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। गिब्स ने यह कारनामा 2007 विश्व कप में नीदरलैंड के गेंदबाज़ वान बुगें के एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़कर किया था। जिसके बाद बुगें ने इसके बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़ें

image