क्रिकेट

KKR Playoff Scenario: कोलकाता के पास अब भी है प्लेऑफ में जगह बनाए का मौका, अजिंक्य रहाणे की टीम को करना होगा ये काम, पढ़ें पूरा गणित

KKR अपने बचे हुए तीनों मैच जीत जाती है, हैदराबाद और पंजाब अपने सभी बचे मैच हार जाते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) गुजरात टाइटंस से हार जाती है, तो केकेआर 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंचकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
2 min read
May 16, 2026
Kolkata Knight Riders playoff scenario
RCB vs KKR: कार्तिक त्यागी विकेट लेने के बाद टीममेट्स के साथ जश्न मनाते हुए। (फोटो- IANS)

KKR IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं की थी, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते। हालांकि, पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हार का सामना करने के बाद उनका विजयी सिलसिला थम गया। इसके बावजूद KKR प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए हुए है।

वर्तमान में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (GT) दोनों के 16-16 अंक हैं। ऐसे में KKR अधिक से अधिक तीसरे या चौथे स्थान पर ही फिनिश कर सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए केकेआर को अपने बचे हुए सभी तीन मैच जीतने होंगे, साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बचे हुए सभी मैच हारने की उम्मीद करनी होगी।

15 अंक पर प्लेऑफ में जगह बनाने का सिनेरियो

अगर KKR अपने बचे हुए तीनों मैच जीत जाती है, हैदराबाद और पंजाब अपने सभी बचे मैच हार जाते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) गुजरात टाइटंस से हार जाती है, तो केकेआर 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंचकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी। इस स्थिति में हैदराबाद और चेन्नई 14-14 अंकों पर रह जाएंगे, जबकि पंजाब 13 अंकों पर सिमट जाएगा।

केकेआर अपना अगला मुक़ाबला 16 मई को गुजरात, 20 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेलेगी। अच्छी बात ये है कि ये तीनों मैच उनके घर ईडन गार्डन्स में हैं। बैंगलोर और गुजरता का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।

RCB की स्थिति

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 मैचों में 8 जीत हासिल कर 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ तालिका में टॉप पर कब्जा जमाया हुआ है। अगर टीम अपने बचे हुए दोनों मैच हार भी जाती है, तब भी उसके 16 अंक बरकरार रहेंगे और वह टॉप-4 में जगह पक्की कर लेगी। आरसीबी के आखिरी दो मुकाबले पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैं।

गुजरात टाइटंस की स्थिति

गुजरात टाइटंस (GT) भी 12 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक और +0.551 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात के बचे हुए दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैं।

Updated on:
16 May 2026 04:50 pm
Published on:
16 May 2026 04:47 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक