क्रिकेट

Kumar Sangakkara: कुमार संगकारा ने टीम इंडिया का हेलमेट पहन इंग्लैंड में खेला मैच, IPL के दौरान यशस्वी जायसवाल ने दिया था गिफ्ट

Kumar Sangakkara Helmet Gifted By Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा इंग्लैंड की विलेज क्रिकेट में खेलते नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने टीम इंडिया का हेलमेट पहना था, जिसे यशस्वी जायसवाल ने उन्हें गिफ्ट किया था।
2 min read
• •
Jun 19, 2026
Kumar Sangakkara, Yashasvi Jaiswal, Sangakkara India Helmet, Yashasvi Jaiswal Gift, Rajasthan Royals
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और यशस्वी जायसवाल (Photo - ESPN)

Kumar Sangakkara Helmet Gifted By Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन क्रिकेट के लिए उनका जुनून अभी भी जिंदा है। 48 साल की उम्र में भी वह मैदान पर रन बना रहे हैं और एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक खास हेलमेट ने भी सबका ध्यान खींच लिया।

168 की पारी नहीं, इंडिया का हेलमेट आया चर्चा में

इंग्लैंड की विलेज क्रिकेट में शिलिंगस्टोन क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे संगकारा ने सीजन के पहले मैच में ब्रॉडस्टोन सीसी के खिलाफ 168 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 16 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। यानी 168 में से 130 रन सिर्फ बाउंड्री से आए। लेकिन मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस हेलमेट की हुई। संगकारा के हेलमेट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल वोर्ड (BCCI) का लोगो और भारतीय तिरंगा बना हुआ था। बाद में खुलासा हुआ कि यह हेलमेट भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है। जो उन्होंने संगकारा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान गिफ्ट किया था।

जायसवाल के क्रिकेट करियर में संगकारा का हाथ

बता दें, कुमार संगकारा और यशस्वी जायसवाल का रिश्ता सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (RR) तक सीमित नहीं है। जब यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी, तब संगकारा टीम मैनेजमेंट का अहम हिस्सा थे। उन्होंने युवा बल्लेबाज की ग्रोथ में अहम रोल निभाया।

आईपीएल 2026 के दौरान भी राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की थी। उनका कहना था कि यशस्वी उन बल्लेबाजों में हैं जो किसी भी परिस्थिति और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बना सकते हैं। उन्होंने सलाह दी थी कि जायसवाल को सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान देना चाहिए और अपनी बल्लेबाजी का पूरा आनंद लेना चाहिए।

संगकारा का दमदार क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी खास छाप छोड़ी है। कुमार संगकारा रेड बॉल के इतिहास में सातवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 134 मैचों की 233 पारियों में 57 की औसत से 12,400 रन बनाए, जिसमें 38 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन उम्दा रहा है। 404 मैचों में उन्होंने 25 शतक और 93 अर्धशतक जड़ते हुए 14,234 रन बनाए।

Updated on:
19 Jun 2026 04:40 pm
Published on:
19 Jun 2026 04:39 pm
Also Read
View All
IND vs SL: घर के बाहर टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी, एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026: अफगानिस्‍तान को हराने के बाद अब बड़ा उलटफेर कर सकती है नेपाल, क्‍या श्रीलंका होगी अगला शिकार?

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान