क्रिकेट

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू किया ये नया बिजनेस, मार्केट में बढ़ी टमाटरों की मांग

-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आर्गेनिक खेती में हाथ आजमा रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ।-धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फार्म हाउस में तैयार हुए टमाटर मार्केट में बिक रहे हैं 40 रुपए किलो।-43 एकड़ के फार्म हाउस में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने उगा रखे हैं 3 एकड़ से ज्यादा में टमाटर।-टमाटर के अलावा धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फार्म हाउस में गोभी और मटर की खेती भी।

2 min read
Nov 27, 2020
dhoni.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने सफल क्रिकेट कॅरियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनके चाहने वालों में आज भी कोई कमी नहीं आई है। लोग आज भी धोनी को क्रिकेट ग्राउंड पर उतना ही देते हैं, जितना पहले देते थे। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद धोनी अब आर्गेनिक खेती में हाथ आजमा (Dhoni farming after cricket) रहे हैं। दरअसल, धोनी के गृह नगर झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के बाजारों में धोनी के खेतों की सब्जियां खूब बिक रही हैं। इन सब्जियों की चर्चा अब रांची से निकलकर अन्य राज्यों में भी हो रही है।

धोनी के खेत के टमाटर चर्चा में
लोगों को क्रिकेट ग्राउंड पर पहले धोनी की बल्लेबाजी के जलवे देखने को मिलते थे तो अब सब्जी मार्केट में धोनी के खेत में पैदा हुए टमाटर (Tomato)का बोलबाला है। धोनी ने अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में 3 एकड़ से ज्यादा में सिर्फ टमाटर की खेती की है। खेत में पौधों पर टमाटर पकने के बाद धोनी के फार्म हाउस से इसे बाजारों में भेजा जा रहा है। TO 1156 किस्म का यह टमाटर बाजार में ₹40 प्रति किलो में बेचा जा रहा है।

धोनी चाहते हैं सब्जी बने आमदनी का जरिया
रांची के सैंबो में धोनी का फार्म हाउस है। इसी में टमाटर के अलावा गोभी, मटर और कई अन्य तरह की सब्जियां उगाई गई हैं। धोनी चाहते हैं उनके फार्म हाउस पर उगाई गई सब्जियां उनके आमदनी का जरिया बने। जानकार बताते हैं कि धोनी के फार्म हाउस पर तैयार हुई टमाटर की किस्म बाकियों से अलग है और उन्हें मार्केट में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। धोनी को मटर बहुत पसंद है। धोनी के एग्रीकल्चर कंसल्टेंट रोशन कुमार बताते हैं कि धोनी ने कहा कि जब भी वह फार्म हाउस आएंगे तो यहां की मटर खेत में बैठकर खाएंगे।

2020 में लिया संन्यास
गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि आईपीएल में इस बार भी वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे, लेकिन इस बार उनकी टीम का प्रदर्शन खासा निराशारजनक रहा। इसके चलते वे आलोचकों के निशाने पर भी आए। इतना नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते एक सोाशल मीडिया यूजर ने उनकी बेटी जीवा को लेकर कुछ गलत टिप्पणी भी कर डाली थी।

Published on:
27 Nov 2020 02:57 pm