
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार को कहा कि उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सीमित ओवरों की सीरीज में कुछ चुनिंदा मैच खेलेंगे ताकि अगले महीने से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार रख सकें। भारत शुक्रवार से आस्ट्रेलिया (Australia) के साथ तीन वनडे खेलेगा। इसके बाद वह तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) में भी उतरेगा।
कोहली (Kohli) ने पहले वनडे (First ODI Match) की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'वे आईपीएल में पूरे सीजन खेले हैं और लय के साथ गेंदबाजी की है। उनके वर्कलोड को मैनेज करना और उन्हें ब्रेक देना महत्वपूर्ण है ताकि युवाओं को खेलने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा, आप यह देखना चाहते हैं कि लोग विभिन्न परिस्थितियों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। आप वर्कलोड को मैनेज करना चाहते हैं, युवाओं को मौका देना चाहते हैं ताकि एक संतुलित टीम बनाई जा सके। इसलिए गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
शमी ने अब त क 14 मैचों में 53 ओवर की गेंदबाजी की है जबकि बुमराह ने 15 मैचों में 60 ओवर की गेंदबाजी की है। कोहली ने कहा, 'मैंने उन चीजों पर चर्चा की है ताकि युवाओं को मौका दिया जाए। वे खेलने के लिए उत्सुक और इंतजार कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया में खेलने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह उनके लिए अपने खुद के खेल के बारे में कुछ नया सीखने, आत्मविश्वास को बढ़ाने और इसे एक अलग स्तर पर ले जाने का मौका है। उनके लिए विकास करना महत्वपूर्ण है और हमारे लिए उन्हें मौका देना महत्वपूर्ण है।
Published on:
26 Nov 2020, 9:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.