क्रिकेट

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा ऐसा सवाल; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

एक रिपोर्टर ने मनु से इस 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर के बारे में पूछ लिया। मनु ने शांति से जवाब दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी से बिना वजह क्रिकेटर के बारे में क्यों पूछा जा रहा है।

2 min read
Apr 28, 2026
भारतीय शूटर और पेरिस ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर (Photo Credit - IANS)

Manu Bhaker asked about Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों पूरे देश में छाए हुए हैं। अंडर-19 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में उनके तूफानी प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया है। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप-5 में जगह बनाए हुए हैं और उनके नाम पर चारों तरफ चर्चा का बाजार गर्म है।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में पूरे किए 9 हज़ार रन, अन्य खिलाड़ी अभी 8000 रनों के करीब भी नहीं

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोमवार को जब पेरिस ओलंपिक की डबल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर मीडिया से बात कर रही थीं, तो अचानक वैभव सूर्यवंशी का नाम सामने आ गया। एक रिपोर्टर ने मनु से इस 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर के बारे में पूछ लिया। मनु ने शांति से जवाब दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी से बिना वजह क्रिकेटर के बारे में क्यों पूछा जा रहा है।

मनु भाकर ने क्या कहा?

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के 75वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान मनु भाकर ने कहा, "अगर मेंटरशिप अच्छी हो, आस-पास का माहौल सही हो और सही लोग साथ हों, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। महान काम 60 साल की उम्र में भी किए जा सकते हैं और 6 साल की उम्र में भी। अगर वैभव को सही मार्गदर्शन मिला, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह अगला बड़ा स्टार बन जाएगा।”

मनु ने इस सवाल पर कोई नाराजगी नहीं जताई। उन्होंने शांत और सकारात्मक तरीके से जवाब दिया और युवा खिलाड़ियों को सही गाइडेंस की अहमियत पर जोर दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने लिखा कि ओलंपिक मेडलिस्ट को पर्याप्त सम्मान नहीं दिया जा रहा है। एक बार फिर क्रिकेट को अन्य खेलों से ज्यादा महत्व दिए जाने का आरोप लगाया गया। लोगों का कहना है कि दूसरे खेलों को हमेशा दूसरे पायदान पर रखा जाता है।

एक यूजर अनीश पॉल ने लिखा, "क्रिकेटरों से सम्राट राणा और सुरुचि फोगाट के बारे में पूछकर तो दिखाइए, जो शूटिंग के उभरते सितारे हैं। या तो उनसे बुनियादी सवाल पूछिए, या फिर ऐसे सवाल मत पूछिए जिनके बारे में उन्हें जानकारी ही न हो।”

वैभव सूर्यवंशी का जलवा

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। अंडर-19 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। फाइनल मैच में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार शुरुआत जारी रखी है। 8 मैचों में उन्होंने अब तक 357 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस पारी के बाद सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने भी वैभव की तारीफ करते हुए कहा था, “यह मेरा नया फेवरिट क्रिकेटर बन गया है।”

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब फैंस और विशेषज्ञ लगातार मांग कर रहे हैं कि वैभव को भारतीय टीम में जल्द से जल्द डेब्यू का मौका मिले। चर्चा है कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

RCB के सामने 75 पर सिमट गई DC, क्या अब मिलेगा इस वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी को मौका? दो साल से नहीं खेला एक भी मैच
Published on:
28 Apr 2026 11:33 am
Also Read
View All