क्रिकेट

मौत से पहले शेन वॉर्न के लिए हुई थी मसाज की बुकिंग, CCTV में सामने आई तस्वीरों से हुआ खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न की मौत के बाद भी कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, इसके मुताबिक मौत से कुछ देर पहले ही शेन वॉर्न ने रिसॉर्ट में मसाज के लिए बुकिंग करवाई थी। इस बात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2022, 12:26 PM IST
Massage was booked for Shane Warne before death revealed by pictures in CCTV
Massage was booked for Shane Warne before death revealed by pictures in CCTV

फिरकी के जादूगर ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड शेन वॉर्न के निधन (Shane Warne Death) के बाद से ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। हालांकि उनकी मौत के बाद भी कई खुलासे हो रहे हैं। हालांकि हाल में आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात साफ हो गई है कि उनकी मौत नैचुरल है। यानी इसमें किसी तरह की कोई संदिग्धता नहीं है, हार्ट अटैक की वजह से ही उनकी मौत हुई थी। बावजूद इसके पुलिस इस दिग्गज हस्ती की अचानक मौत को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं दिखा रही। इस बीच जिस रिसॉर्ट में शेन वॉर्न थे, वहां के सीसीटीवी फुटेज से एक और बड़ी खुलासा हुआ है।


शेन वॉर्न थाईलैंड के जिस रिजॉर्ट में रुके हुए थे, वहां की सीसीटीवी फुटेज से मालूम पड़ा है कि शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं तब रिजॉर्ट में आई थीं, लेकिन तबतक शेन वॉर्न के निधन की बात सामने आ गई थी।

यह भी पढ़ें - Will Miss You Warney: तुम बहुत जल्दी चले गए... महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, हार्ट अटैक से मौत

मसाज के लिए जब पहुंची थैरेपिस्ट तो चौंक गई

अंग्रेजी वेबसाइट dailymail.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला को शेन वॉर्न (Shane Warne) को फुट मसाज देने के लिए जाना था, लेकिन जब उसने कमरे का गेट खटखटाया तब किसी ने दरवाजा नहीं खोला था।
थाईलैंड पुलिस ने शेन वॉर्न की मौत के बाद CCTV फुटेज को खंगाला है। इस फुटेज में चार महिला थैरेपिस्ट को वहां से निकलते देखा जा सकता है।


खास बात यह है कि ये महिलाएं शेन वॉर्न के शव मिलने से चंद मिनट पहले ही वहां से निकल रही हैं। इन्हीं चार में से एक महिला के मुताबिक, उनकी पांच बजे की बुकिंग थी, जिसमें उन्हें मसाज, फुट मसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया गया था।

नहीं मिला कोई जवाब

मसाज के लिए पहुंची चार महिलाओं में से एक थैरेपिस्ट ने बताया कि, जब वह शेन वॉर्न के कमरे के पास पहुंची तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद इन सभी ने अपनी बॉस को मैसेज कर इस बात की जानकारी दे दी कि, शेन वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।


बता दें कि शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च को थाईलैंड के सामुजान विला में हुआ था। इस विला में वॉर्न अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने के लिए आए हुए थे। शेन वॉर्न को वहां पर अचेत अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाई, उनके साथियों ने ही शेन वॉर्न को CPR दिया, जब एम्बुलेंस आई तब अस्पताल की ओर गए लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें - 4 दोस्तों ने की थी शेन वॉर्न को बचाने की कोशिश, 20 मिनट तक की थी जद्दोजहद

Published on: