29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 दोस्तों ने की थी शेन वॉर्न को बचाने की कोशिश, 20 मिनट तक की थी जद्दोजहद

शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। शेन वॉर्न के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शेन वॉर्न को उनके 4 दोस्तों ने बचाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन, वो अपने दोस्त को बचा ना सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 5 Mar 2022, 1:49 PM IST

Shane Warne Death 4 friends tried to save him

Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन हो गया। शेन वॉर्न थाईलैंड में अपने विला में थे जब उनके साथ ये हादसा हुआ। शेन वॉर्न को उनके चार दोस्तों ने बचाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन वो अपने दोस्त की जान ना बचा सके। खबरों की मानें तो थाईलैंड के समयानुसार शाम 5 बजे जब शेन वॉर्न के दोस्त उन्हें खाने के लिए बुलाने गए तो वहां उन्होंने देखा कि वॉर्न जमीन पर बेहोश गिरे पड़े हुए थे। वॉर्न को उस हालत में देखकर उनके दोस्तों को होश उड गए।

शेन वॉर्न के दोस्तों ने उन्हें बचाने के लिए 20 मिनट तक सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) दिया लेकिन वो सीपीआर किसी काम ना आया। इसके बाद शेन वॉर्न के दोस्तों ने एम्बुलेंस को कॉल किया और तुरंत वॉर्न को थाई इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया।

नाजुक हालात में अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने भी उन्हें सीपीआर दिया लेकिन इस सीपीआर का कुछ असर नहीं पड़ा और आखिरकार शेन वॉर्न को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे सफल गेंदबाज रहे। शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट झटके।

वहीं 194 वनडे मैचों में स्पिन के इस जादूगर के नाम 293 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। फिलहाल शेन वॉर्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे। शेन वॉर्न के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा क्रिकेट जगत गहरे सदमे में डूब गया है।
यह भी पढ़ें: 52 साल के शेन वॉर्न के निधन से गम में डूबा क्रिकेट जगत