क्रिकेट

MI vs SRH Match Prediction : सुपर संडे के दोनों मैच होंगे सुपर, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) में रविवार को भी दो मैच होंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad) के बीच और दूसरा चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब (Chennai Super Kings vs Kings XI Punjab) के बीच खेला जाएगा....

2 min read
Oct 04, 2020

रोहित झालानी (पूर्व रणजी कप्तान राजस्थान)नई दिल्ली। शेर कितना ही बूढ़ा क्यों न हो जाए शिकार करना नहीं भूलता। जो लोग यह कह रहे हैं कि एमएस धोनी (MS Dhoni) फिनिश हो गए हैं, मैं उन्हें यह बताना चाहूंगा कि वो एक महान खिलाड़ी हैं और एक मैच से उन पर डिसिजन नहीं ले सकते। लेक और मैच प्रेक्टिस उसका एक कारण है, एक बार वो वापस लय हासिल कर लें फिर देखिए। वो अभी भी इस फॉर्मेट के आउट ऑफ द बेस्ट फिनिशर हैं। रैना का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

पंजाब और सीएसके (KXIP vs CSK) का मैच दोनों टीम के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है दोनों टीम को एक जीत की दरकार है। सीएसके (Chennai Super Kings)को अच्छे स्टार्ट की आवश्यकता है। वहीं गेंदबाजी पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए चिंता का विषय है। राहुल (KL Rahul) और मयंक (Mayank Agarwal)बेस्ट फॉर्म में हैं और रवि विश्नोई (ravi vishnoi)को निरंतर अच्छा परफॉर्म करते देखना अच्छा लग रहा है। अनिल कुंबले की मेंटरशिप में रवि के लिए लाइफचेंजिंग एक्सपीरियंस हो सकता है। दीपक चाहर हर साल की तरह लाजवाब है और हर कंडीशन में विकेट लेने की उनकी ललक टॉप पर ले जा रही है एक और रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

दूसरे मैच में सीएसके पर जीत के बाद हैदराबाद वापस जीत के लिए खेलेगी। पर मुंबई इंडियंस इज लुकिंग वैरी बैलेंस एन स्ट्रांग ऑन द पेपर। पर क्रिकेट में टीम वो जीतती है जो उस दिन अच्छा करती है। रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड आर परफॉर्मिंग सुपरबली, बुमराह इज बैक ऑन द ट्रैक एन राहुल चाहर इज ऑल्सो डुइंग गुड।

मुंबई इंडियंज इज लुकिंग वैरी बैलेंस साइड पर वहीं इस समय हैदराबाद के डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन और राशिद ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम के अगेस्ट मैच जिताने में सक्षम हैं। प्रियक गर्ग, अभिषेक शर्मा समद और खलील इनके लिए अच्छा सपोर्ट सिस्टम हो गए हैं। खलील अहमद से नई बॉल से और विकेट निकालने की उम्मीद है। लास्ट मैच में वो अच्छे रिदम में दिखे। हैदराबाद को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के महिपाल लोमरोर को परफॉर्म करते देख अच्छा लगा और वो मौका मिलने पर गेंदबाजी में भी टीम के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। राजस्थान के प्लेयर्स को आईपीएल में परफॉर्म करते देख अच्छी अनुभूति देता है। आज सुपर संडे में दोनों मैच संडे स्पेशल बनाने वाले हैं।

Updated on:
04 Oct 2020 11:57 am
Published on:
04 Oct 2020 11:30 am
Also Read
View All