क्रिकेट

CWG से लेकर क्रिकेट तक बेटियों की धूम, अब राजस्थान की इस बेटी ने किया बड़ा कारनामा

जो लोग बेटियों को बोझ समझते है, उनके लिए ये खबर आंखें खोलने वाली है। अब वो जमाना लद गया जब आप बेटियों को अबला कहा करते थें।

2 min read

नई दिल्ली। खेल की दुनिया में इन दिनों भारतीय बेटियों की धूम है। आस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाली भारतीय बेटियों ने क्रिकेट के पिच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि 21वें कॉमनवेल्थ गेम में अब तक दो दिनों का खेल हो चुका है। इन दो दिनों में भारत की झोली में चार पदक आए है। खास बात यह कि इन चार पदकों में से दो पदक भारतीय बेटियों ने दिलाया है। इसके साथ-साथ आज क्रिकेट की दुनिया में भी भारतीय बेटी मिताली राज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अब वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली ने आज इंग्लैंड के खिलाफ अपना 192वां वनडे मैच खेला। इसी के साथ उन्होंने चार्लोट एडवर्ड्स (191 मैच) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहले बात राष्ट्रमंडल खेलों की -
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दो सुनहरी सफलता अब तक मिल चुकी है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय महिला भारोतोलक मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उसके बाद आज (शुक्रवार) को मणिपुर (भारत) की एक और बेटी ने भारत ने दूसरी स्वर्णिम उपलब्धि दिलाई। संजीता चानू ने आज भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। अहम बात यह कि ये दोनों उस सुदूर पहाड़ी क्षेत्र से आती है, जहां आज भी जीवन की कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

अब बात मिताली राज की-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम पर यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड है। लेकिन आज उन्होंने चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैच खेलने वाली क्रिकेटर बन गई है। मिताली ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अबतक 191 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय बेटी ही हैं। तीसरे स्थान पर भारत की स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं। गोस्वामी ने अबतक 167 मैच खेले हैं।

राजस्थान से है गहरा जुड़ाव -
मिताली राज अब भले ही हैदराबाद में रहती हो, लेकिन उनका राजस्थान से गहरा जुड़ाव है। दरअसल उनका जन्म राजस्थान में ही हुआ था। मिताली 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में जन्मी थी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण 1999 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। मिताली अबतक 192 वनडे मैचों में 6 शतक और 49 अर्धशतक की मदद से 6295 रन बना चुकी हैं। वहीं बात टी20 की करें तो वे 72 मैचों में 14 अर्धशतक की मदद से 1977 रन बनाए हैं। मिताली ने टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी लगाया है। वे अबतक 10 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 663 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।

कितना कठिन है ऐसा कर पाना -

किसी भी महिला के लिए लगातार 19 साल तक किसी भी खेल में सक्रिय भूमिका निभा पाना कितना कठिन है, इसका सहज अंदाजा आप लगा सकते है। मिताली इंटरनेशनल लेवल पर 19 साल से क्रिकेट खेल रही है। जबकि टीम में आने से पाने वे कई साल तक खेली होगी। आम तौर पुरुष क्रिकेटर भी इतने सालों तक क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं।

ये भी पढ़ें

CWG 2018: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद, स्कॉटलैंड से भी 5-0 से जीती भारतीय बैडमिंटन टीम
Published on:
06 Apr 2018 08:36 pm
Also Read
View All
क्या KKR को पहली जीत दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी देंगे Ajinkya Rahane? टीम के पूर्व दिग्गज ने लीडरशिप पर उठाए सवाल

इरफान पठान की ‘वैभव सूर्यवंशी थ्योरी’ हुई सच! प्रफुल्ल हिंगे ने वो कर दिखाया जो बुमराह और हेजलवुड नहीं कर पाए

SRH के इस गेंदबाज के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे तो मां बेच दिए गहने, अब डेब्यू मैच में ही RR पर बरपाया कहर

‘लंग्स फेल हुए, वेंटिलेटर पर रहे…’ मजबूरी थी या लापरवाही? जानें क्यों राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ने तोड़ा IPL प्रोटोकॉल!

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए करेंगे डेब्यू, BCCI इस T20i सीरीज में उतारने की तैयारी में, क्या टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?