क्रिकेट

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन

Ravichandran Ashwin in Major League Cricket: मेजर लीग क्रिकेट 2026 की शुरुआत डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में होगी। आर. अश्विन पहली बार एमएलसी में खेलते नजर आएंगे, जबकि मौजूदा चैंपियन MI न्यूयॉर्क एक बार फिर खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
2 min read
• •
Jun 18, 2026
Ravichandran Ashwin
पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Photo - IANS)

Ravichandran Ashwin in Major League Cricket: अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का चौथा सीजन 18 जून से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डलास, टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कस के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारत के पूर्व स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की एंट्री को लेकर है।

पहले 'कैप्ड' भारतीय खिलाड़ी बने अश्विन

39 वर्षीय अश्विन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलेंगे। वह एमएलसी में खेलने वाले भारत के पहले पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही यह उनके करियर की पहली विदेशी टी20 लीग भी होगी। अश्विन इससे पहले बिग बैश लीग में खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण उनका वह मौका छूट गया था। इंटरनेशनल लेवल पर भारत कैप्ड खिलाड़ी पहली बार इस अमेरिकी लीग में साइन हुआ है।

अश्विन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जब उन्होंने विदेश में खेलने का फैसला किया तो यूनिकॉर्न्स के मालिकों ने सबसे पहले उनसे संपर्क किया। उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते माहौल को लेकर भी उत्साह जताया।

नाईट राइडर्स ग्राउंड में ही होगा 2028 ओलंपिक

एमएलसी 2026 का एक और बड़ा आकर्षण लॉस एंजिलिस में बना नया नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड है। यह मैदान एलए नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान होगा। 1 जुलाई को यहां एलए नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एमएलसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) जॉनी ग्रेव ने इसे अमेरिका में क्रिकेट के विकास के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, 'लॉस एंजिलिस में मेजर लीग क्रिकेट का पहुंचना हमारी लीग और पूरे अमेरिका में क्रिकेट की बढ़त के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह पहली बार होगा जब लॉस एंजिलिस किसी बड़े पेशेवर क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा। यही मैदान 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी केंद्र बनने वाला है।

खिताब की सबसे बड़ी दावेदार MI न्यूयॉर्क

जहां तक खिताब की दौड़ का सवाल है, मौजूदा चैंपियन MI न्यूयॉर्क एक बार फिर सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है। निकोलस पूरन की कप्तानी वाली टीम में कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, ट्रेंट बोल्ट, रोमेरियो शेफर्ड और कोरी एंडरसन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। पोलार्ड इस सीजन एक बड़े रिकॉर्ड के करीब भी हैं। उन्हें टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 81 रन की जरूरत है।

Updated on:
18 Jun 2026 05:22 pm
Published on:
18 Jun 2026 05:22 pm