क्रिकेट

पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संन्यास का फैसला लिया वापस, जानिए वजह

मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेने के अपने फैसले को भी वापस ले लिया है।
2 min read
mohammad_amir.png

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रबंधन के साथ चल रहा टकराव अब खत्म हो गया है। साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेने के अपने फैसले को भी वापस ले लिया है। मोहम्मद आमिर ने यह फैसला तब किया जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित होने के बाद टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के इस्तीफा दे दिया। वकार यूनिस और मिस्बाह उल हक के साथ मोहम्मद आमिर के मतभेद थे। ऐसे में मोहम्मद आमिर की वापसी को इन दोनों के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रबंधन को लेकर जताई थी नाराजगी
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के पद छोडने के बाद मोहम्मद आमिर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि वह टीम के लिए उपलब्ध हैं। वहीं इसी वर्ष जनवरी माह में टीम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मोहम्मद आमिर ने घोषणा की थी कि अगर कोई नया प्रबंधन होता है तो वह खुद को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध कराएंगे। आमिर ने ट्विटर पर लिखा था कि वह पाकिस्तान टीम के लिए तभी उपलब्ध रहेंगे जब यह प्रबंधन चला जाएगा।

मिस्बाह और यूनिस के साथ मतभेद आए थे सामने
इससे पहले मोहम्मद आमिर ने दिसंबर माह में एक इंटरव्यू के दौरान मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेद पर भी बात की थी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वह मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस सहित शीर्ष प्रबंधन के साथ असहमति के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले रहे हैं। वहीं पीसीबी ने भी कहा था कि वे आमिर के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं माना जाएगा।

दोनों कोच ने किया था आरोपों का खंडन
वहीं दूसरी ओर मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस ने मोहम्मद आमिर के आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि आमिर को व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाया। दोनों कोच ने कहा था कि प्रदर्शन के आधार पर आमिर को आराम दिया गया था। मोहम्मद आमिर ने 28 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस वक्त उनके फैसले की कई दिग्गजों ने आलोचना भी की थी। उन पर आरोप लगे थे कि आमिर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए ऐसा किया है। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने संन्यास की असल वजह का खुलासा किया था।

Updated on:
07 Sept 2021 02:30 pm
Published on:
07 Sept 2021 02:28 pm
Also Read
View All
IND vs SL: भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट के बीच दिनेश चांदीमल अस्पताल में भर्ती, बतौर कनकशन रिप्लेसमेंट पसिंदु सोरियाबंदरा मैदान पर उतरे

IND vs SL: ऋषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कर दिया कमाल, मैकुलम-स्‍टोक्‍स को पछाड़ अपने नाम किया सबसे तेज 100 छक्कों का विश्‍व रिकॉर्ड

IND vs SL: चौथे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ढाया कहर, 120 रन पर ढेर ही हो गई भारत की आधी टीम

IND vs SL: ‘हमने बहुत मार खाई है’, अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होने का सुनाया अनसुना किस्सा

AUS vs BAN: बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदल दी टीम, 2 साल में 6 ओपनर्स ने तोड़ा भरोसा