क्रिकेट

मोहम्मद कैफ ने की गौतम गभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना, कहा – संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को सही तरीक से हैंडल नहीं किया

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को इतने भ्रम और उलझन में कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करने का तरीका पेशेवर नहीं रहा है। एक जेनरेशन की प्रतिभा है, दूसरा विश्व कप विजेता। उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है।"
2 min read
Jul 12, 2026
Sanju Samson Drop News, Vaibhav Suryavanshi Debut, Sanjay Manjrekar on Sanju Samson,
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

India vs England T20: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए लोकप्रिय रहे मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज में भारत की हार के बाद टीम इंडिया प्रबंधन की आलोचना की है। कैफ ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्होंने इससे पहले इतने उलझन में कभी नहीं देखा।

सूर्यवंशी और सैमसन को हैंडल करने का तरीका सही नहीं

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को इतने भ्रम और उलझन में कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करने का तरीका पेशेवर नहीं रहा है। एक जेनरेशन की प्रतिभा है, दूसरा विश्व कप विजेता। उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है।"

टी20 विश्व कप 2026 का विजेता बनने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए गई थी। टीम इंडिया को दोनों ही देशों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई। दोनों सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों सीरीज में प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव हुए, जिसकी वजह से कोच और कप्तान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सैमसन को ड्रॉप करना गलत

संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में रन नहीं बना सके। इसके बाद सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। वैभव भी लगातार 3 पारियों में फ्लॉप रहे, जिसके बाद पांचवें टी20 में सैमसन की वापसी कराई गई।

शीर्ष क्रम में लगातार बदलाव से टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता का स्पष्ट अभाव दिखा है। इसका असर परिणाम पर भी दिखा है। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराकर टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत का अगला दौरा जिम्बाब्वे का है, जहां 3 टी20 मैच खेले जाने हैं। इस दौरे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन और रणनीति पर मंथन करना होगा।

Published on:
12 Jul 2026 05:55 pm
Also Read
View All
ICC Meeting: अमेरिका और कनाडा क्रिकेट पर लगा रहेगा बैन, फ्रांस टीम को भी जारी किया नोटिस, मॉरिशस को मिली सदस्यता

IND vs ENG Test: कोहली- सचिन जो न कर पाये वह कर दिखाया यस्तिका भाटिया ने, लॉर्ड्स मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर बोला हमला, पूछा – कहा हैं रियान पराग और रजत पाटीदार?

IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, हर्षित राणा पूरी सीरीज से बाहर, प्रिंस यादव को मिला मौका

रसोइए के साथ मारपीट के आरोप पर पहली बार बोले शशांक सिंह, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा – वसूली की थी साजिश