क्रिकेट

Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan ने अचानक दिया बड़ा झटका, पिता को किया बेटी की जिंदगी से बेदखल!

-मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी बेटी के नाम से हटाया शमी का सरनेम।-शमी और हसीन का अभी तलाक तो नहीं हुआ है, लेकिन हसीन अपनी बेटी के साथ काफी समय से शमी से अलग रह रही हैं।-काफी वक्त से शमी से दूर अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही हैं हसीन जहां।-हसीन जहां ने सरेआम शमी पर दूसरी औरतों से संबंध रखने के लगाए थे आरोप।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2021, 7:14 PM IST
mahommad_shami.jpg

नई दिल्ली। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) की शादीशुदा लाइफ में दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले तो हसीन जहां ने शमी की निजी जिंदगी को सरेआम मीडिया में उछाला और अब उन्होंने शमी को अपनी बेटी की जिंदगी से बेदखल कर दिया। दरअसल, हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर से साफ हो रहा है कि हसीन, शमी को उनकी बेटी की जिंदगी से अलग करना चाहती हैं।

बेटी को दिया अपना सरनेम
हसीन ने हाल ही अपनी बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने मोहम्मद शमी के सरनेम को हटाकर खुद का सरनेम दिया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि हसीन अपनी बेटी की जिंदगी से शमी को दूर करना चाहती हैं।

शमी से अलग रह रही हैं हसीन
शमी और हसीन का अभी तलाक तो नहीं हुआ है, लेकिन हसीन अपनी बेटी के साथ काफी समय से शमी से अलग रह रही हैं। फिलहाल वह एक सिंगल मदर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। दोनों के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है।

हसीन ने शमी पर लगाए कई आरोप
बता दें कि शमी और हसीन ने वर्ष 2014 में शादी रचाई थी। शमी की पत्नी ने उन पर दूसरी औरतों के साथ संबंध बनने के आरोप लगाए थे। इतना ही हसीन शमी पर बलात्कार जैसा आरोप भी लगा चुकी हैं। शमी और हसीन की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें वायरल हो चुकी हैं।

ऐसे हुई हसीन और शमी की मुलाकात
बता दें कि हसीन पहले से शादीशुदा हैं। उनके पहली शादी से दो बच्चे हैं जो अपने पिता के साथ रहते हैं। पहले पति से तलाक के बाद हसीन चीयरलीडर बन गई और इसी दौरान उनकी शमी से मुलाकात हुई। पपहली ही नजर में दोनों को प्यार हो गया और साल 2014 में शादी रचा ली।

Updated on:
1 Feb 2021, 7:14 PM IST
Published on: