क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल ने IPL में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं हैं रोहित-विराट जैसे दिग्गज

Yashasvi Jaiswal IPL Record: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि वह सिर्फ 3 गेंद खेलकर आउट हो गए।

2 min read
May 01, 2026
Yashasvi jaiswal
यशस्वी जायसवाल (फोटो- IANS)

Most Time Hitting Six on First Bowl of IPL: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने मैच की पहली गेंद पर छक्का उड़ा दिया। ये कारनामा उन्होंने पहली या दूरी बार नहीं, बल्कि चौथी बार किया। आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाने वाले वह बल्लेबाज भी बन गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की पहली ही गेंद को उन्होंने सीधे मैदान के बाहर भेज दिया। यह चौथी बार है जब जायसवाल ने IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया है।

विराट सिर्फ 1 बार कर पाए हैं ये कारनामा

आईपीएल में सबसे ज्यादा पारियों की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2 बार ऐसा किया है। इनके अलावा नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनिल नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल साल्ट और संजू सैमसन ने एक एक बार यह कारनामा किया है।

इसी के साथ जायसवाल आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। साल 2009 में ब्रेड हॉज की गेंद पर नमन ओझा ने यह कारनामा किया था। इसके बाद आईपीएल 2019 में विराट कोहली ने वरुण अरोन के खिलाफ ऐसा किया। आईपीएल 2024 में नुवान थुसारा की गेंद पर फिल साल्ट ने छक्का लगाया, जबकि आईपीएल 2025 में खलील अहमद की गेंद पर प्रियांश आर्य ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

बड़ी पारी नहीं खेल सके जायसवाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छक्के के साथ अपना खाता खोलने वाले जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल सके। पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद उन्होंने अगली गेंद डॉट खेली और तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को ही कैच थमा बैठे।

अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स 9 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। अगर टीम इस मुकाबले को जीतती है, तो 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 8 में से 5 मैच हारकर सातवें स्थान पर है और इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

Published on:
01 May 2026 09:08 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो