क्रिकेट

MI playoff qualification Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह या टूट गया सपना, समझें पूरा गणित

MI playoff qualification Scenarios: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में शनिवार रात एमआई को सीएसके के हाथों 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है। आईपीएल 2026 में ये उसकी 7वीं हार है। इस हार के बाद भी वह प्‍लेऑफ में अब कैसे जगह बना सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
May 03, 2026
मुंबई इंडियंस। (फोटो सोर्स: IANS)

Mumbai Indians playoff qualification Scenarios: मुंबई इंडियंस के पास अब समय और इससे भी जरूरी मौके कम होते जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम कागजों पर तो अच्छी लग रही थी, लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन उम्‍मीदों के मुताबिक नहीं रहा। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में शनिवार रात सीएसके के हाथों 8 विकेट से एक और हार का सामना करना पड़ा है। एमआई की सातवीं हार है। अब वह 9 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है और आईपीएल 2026 से लगभग बाहर हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

CSK vs MI: ‘हम मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए’, मुंबई इंडियंस के IPL से लगभग बाहर होने पर छलका कप्तान पंड्या का दर्द

स्‍टार बल्‍लेबाज नाकाम

पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए अब हारना एक आम बात सी हो गई है। पिछले चार सीजन में दो बार उसे सबसे आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा है। चेन्नई में हुए इस मैच में भी बल्लेबाजी के मामले में उन्होंने आसानी से घुटने टेक दिए। वे सिर्फ 159 रन ही बना पाए, जिसमें हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी नाकाम रहे। जबकि रोहित शर्मा चोटिल हैं।

गेंदबाजी में भी नहीं जान

वहीं, गेंदबाजी में कोई जान न होना और कप्तान के पास रणनीतियों की कमी ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। मुंबई एक टीम के तौर पर एकजुट होकर प्रदर्शन करने में नाकाम रही है और खिलाड़ियों का व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन भी उन्हें मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए काफी साबित नहीं हुआ है। अब तक सिर्फ दो जीत और नेगेटिव नेट रन रेट के साथ वह इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुके हैं। क्‍या वह अभी भी प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई कर सकती है? आइये उसके इस समीकरण पर नजर डालते हैं।

IPL 2026 प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के पहुंचने का गणित

जब से आईपीएल में 10 टीमें शामिल हुई हैं, तब से 16 अंकों को जादुई आंकड़ा माना जाता है यानि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर इतने ही पॉइंट्स की जरूरत होती है। पिछले साल भी इतने ही पॉइंट्स के साथ उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन, ऐसा भी नहीं है कि पहले 14 पॉइंट्स के साथ टीमों ने प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है, लेकिन इस बार समीकरण काफी पेचीदा होने वाले हैं। उसे 14 अंक हासिल करने के लिए बाकी 5 मैच जीतने होंगे, जबकि उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा हो पाना भी मुश्किल है।

नेट रन रेट एक बड़ी समस्या

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (NRR) काफी खराब है। अब उसे यहां से कोई चमत्कार ही प्‍लेऑफ तक पहुंचा सकता है। उसे अपने बाकी सभी मैचों में 70-80 रनों की बड़ी जीत या 10 विकेट से जीतने होंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा होना नामुमकिन सा लग रहा है।

एमआई लगभग बाहर

शायद अब यहां से वापसी करना मुमकिन नहीं है। एमआई ने एक मैच में 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर भी हार का सामना करना पड़ा। यह बात ही सब कुछ बयां कर देती है। बुमराह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे हैं, ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आई और बाकी गेंदबाजों ने भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और कुछ युवा खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। चोट के कारण रोहित शर्मा के मैच न खेल पाने से टीम के ऊपरी क्रम में भी एक खालीपन है। कुल मिलाकर टीम का संतुलन बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

‘मैं बहुत डरा हुआ था’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना करने को लेकर काइल जैमीसन का बड़ा खुलासा
Published on:
03 May 2026 07:37 am
Also Read
View All