क्रिकेट

MI vs SRH Pitch report: मुंबई की पाटा विकेट पर दिखेगा अभिषेक शर्मा का तूफान? 223 रन है पहली पारी का औसत स्कोर, पढ़ें वानखेड़े की पिच का हाल

MI vs PBKS: वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है। यह लाल मिट्टी की पिच है, जिसमें अच्छी बाउंस और पेस मिलती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है।

2 min read
Apr 29, 2026
IPL 2026 का 41वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। (photo - IPL)

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियाम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस हार हाल में जीत दर्ज़ करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें

‘हम ओपनर्स के भरोसे नहीं जीत सकते’, पंजाब को धूल चटाने के बाद फरेरा ने वैभव-जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

MI और SRH का IPL 2026 में प्रदर्शन

मुंबई इस सीजन अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। सिर्फ 4 प्वाइंट्स के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत बदली है। शुरुआत में चार में से तीन मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। एसआरएच आठ मुकाबलों में 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

वानखेड़े की पिच का हाल

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है। यह लाल मिट्टी की पिच है, जिसमें अच्छी बाउंस और पेस मिलती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, खासकर समुद्री हवा की वजह से। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए और भी आसान होती जाती है। ऐसे में बल्लेबाज बड़े स्कोर बनाने का पूरा मौका पाते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड

यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 है, जबकि पहली पारी में जीत का औसत स्कोर 223 है। यहां खेली गई चार में से तीन पहली पारियों का स्कोर 200 से ज़्यादा रहा है। पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध उम्मीद के बिल्कुल उलट रहा था, जब मुंबई इंडियंस ने 208 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ़ 103 रनों पर ही ढेर हो गई थी। स्क्वायर बाउंड्री मात्र 62-68 मीटर की है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलना आम बात है। छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके और छक्के आसानी से लग जाते हैं।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिलने लगती है। कुल मिलाकर यह पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। रात के मैचों में कभी-कभी ड्यू गिरने की संभावना रहती है, जिससे गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। अप्रैल-मई के महीने में मुंबई में ड्यू की संभावना अपेक्षाकृत कम होती है, लेकिन पूरी तरह से नदारद भी नहीं रहती।

मुंबई के मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच के दिन तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम तक गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि उमस 66% तक रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों के लिए थोड़ी परेशानी का सबब बन सकती है और चोट की आशंका भी बढ़ा सकती है। मैच के दौरान हवा की रफ्तार लगभग 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है।

मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच एसआरएच के पक्ष में रहे।

ये भी पढ़ें

वैसा ही औरा है… IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की तुलना धोनी और तेंदुलकर से
Published on:
29 Apr 2026 03:00 pm
Also Read
View All