क्रिकेट

IPL 2026 के सभी मैच जीतकर भी मुंबई इंडियंस को नहीं मिलेगा प्लेऑफ टिकट, रोमांचक हुई अंतिम 4 की जंग

MI Upcoming Matches in IPL 2026: मुंबई इंडियंस के बाकी मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स (4 मई), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (10 मई), पंजाब किंग्स (14 मई), कोलकाता नाइट राइडर्स (20 मई) और राजस्थान रॉयल्स (24 मई) के खिलाफ हैं।

2 min read
May 04, 2026
Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस (फोटो- IANS)

Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस तेज हो चुकी है। अब तक खेले गए 46 मुकाबलों के बाद भले ही कोई टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में नहीं पहुंची है, लेकिन एक टीम ऐसी है जिसकी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 2 जीत मिली हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.803 है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में कोई चमत्कार ही पंहुचा सकता है।

MI को नहीं मिलेगा प्लेऑफ्स का टिकट

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर कम से कम 8 जीत (16 अंक) जरूरी मानी जा रही हैं। हालांकि 8 जीत के बाद भी क्वालीफिकेशन पक्का नहीं होता, लेकिन 9 जीत (18 अंक) टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देती है। मुंबई इंडियंस के पास अब 5 मुकाबले बचे हैं। अगर टीम अपने सभी मैच जीत भी लेती है, तो उसके कुल 14 अंक ही हो पाएंगे। यानी 14 मैचों के बाद भी टीम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, जो इस सीजन प्लेऑफ के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा है।

मुंबई इंडियंस के बाकी मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स (4 मई), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (10 मई), पंजाब किंग्स (14 मई), कोलकाता नाइट राइडर्स (20 मई) और राजस्थान रॉयल्स (24 मई) के खिलाफ हैं।

आपको बता दें कि 10 टीमों में से सिर्फ 4 टीमें ही प्लेऑफ में जगह बनाती हैं। इस सीजन पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें बेहतर स्थिति में हैं और उन्होंने अब तक 6-6 मुकाबले जीत लिए हैं। इन टीमों के पास 4-5 मैच अभी बाकी हैं, ऐसे में अगर वे 2-3 मैच और जीत लेती हैं, तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। ऐसे हालात में मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है, जबकि दूसरी टीमों के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की जंग और भी रोमांचक हो गई है।

IPL 2026 के लिए MI की टीम

विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

Also Read
View All