क्रिकेट

Mumbai vs Haryana: T20 सीरीज के बाद रणजी में भी फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव, 65 रन पर मुंबई की आधी टीम ढेर

Mumbai vs Haryana, Ranji Trophy 2024-25: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में रनों के लिए जूझने वाले सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी में भी खराब फॉर्म जारी है।

2 min read
Feb 08, 2025

Suryakumar Yadad vs Haryana in Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई और हरियाणा की टीमें आमने सामने हैं। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेले जा रहे इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने ही जाल में फंस गई। टीम ने सिर्फ 65 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों के लिए जूझने वाले सूर्यकुमार यादव फॉर्म हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरे लेकिन वह बुरी तरह आउट होकर पवेलियन लौटे।

आयूष म्हात्रे और आकाश अनंद ने पारी की शुरुआत की। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच की पहली गेंद पर आयूष म्हात्रे अंशुल कंबोज की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद 21 गेंदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर आउट हुए। सिद्धेश लाड भी मुंबई के 14 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ देने आए सूर्यकुमार यादव सिर्फ 5 गेंद के लिए ही पिच पर टिक सके और 9 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 32 गेंदों में ताबड़तोड़ 28 रन बनाए लेकिन वह भी 65 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। मुंबई की आधी टीम सिर्फ 65 रन पर ढेर हो गई।

अंजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर अपने अनुभव का लोहा मनावाया और शम्स मुलानी के साथ मिलकर पारी को संभाला। अंशुल कंबोज और सुमित कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए तो अजीत चहल ने एक विकेट हासिल किया। खबर अपडेट होने तक मुंबई ने 23 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। रहाणे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं तो उनका साथ शम्स मुलानी निभा रहे हैं।

मुंबई की प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी और रॉयस्टन डायस

हरियाणा की प्लेइंग 11

लक्ष्य दलाल, यश वर्धन दलाल, अंकित कुमार (कप्तान), हिमांशु राणा, निशांत सिंधु, रोहित प्रमोद शर्मा (विकेटकीपर), जयंत यादव, सुमित कुमार, अंशुल कंबोज, अनुज ठकराल और अजीत चहल।

Updated on:
08 Feb 2025 12:50 pm
Published on:
08 Feb 2025 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर