Ned vs Nam Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही उसने टी20 वर्ल्ड में एसोसिएट टीमों की सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है।
Ned vs Nam Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। ग्रुप ए के इस मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाते सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बास डे लीडे ने गेंदबाजी में दो विकेट और 48 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली। इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड ने ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। जबकि भारत शीर्ष पर बरकरार है।
टी20 वर्ल्ड के इतिहास में नीदरलैंड्स की ये 11वीं जीत है। इस जीत के साथ ही उसने एसोसिएट टीमों की सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। उसके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर 8 जीत के साथ इंग्लैंड और पांच-पांच जीत के साथ अफगानिस्तान और नामीबिया तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। जबकि तीन जीत के साथ आयरलैंड की टीम पांचवें पायदान पर है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे। निकोल लोफ्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली थी। 38 गेंदों की पारी में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया था। इसके अलावा जान फ्राइलिंक ने 30 और जेजे स्मिट ने 22 रन की पारी खेली। कप्तान गेरहर्ड इरासमस ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए थे। नीदरलैंड के लिए बास डे लीडे और लोगान वान बीक ने 2-2, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिए।
नीदरलैंड को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैक्स ओ दाउद के रूप में पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बास डे लीडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 48 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों सहित नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को 12 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी।
डे लीडे ने दूसरे विकेट के लिए माइकल लेविट 28, के साथ 30 और तीसरे विकेट के लिए कोलिन एकरमैन 32 के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स नाबाद 18 के साथ 43 रन की साझेदारी की। नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता। विजयी चौका बास डे लीडे के बल्ले से निकला।
ये भी पढ़ें