क्रिकेट

पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर पर पीसीबी का बड़ा एक्शन, इस वजह से लगाया 2 साल का बैन

PCB ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि आंतरिक जांच में हमजा नजर को वीजा आवेदन के दौरान सही और पूरी जानकारी नहीं देने का दोषी पाया गया।
2 min read
Aug 07, 2026
Pakistan
पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan cricketer banned by PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने युवा ऑलराउंडर हमजा नजर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें दो साल के लिए बैन कर दिया है। इसके अलावा हमजा पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हमजा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई वीजा आवेदन प्रक्रिया के दौरान भ्रामक और अधूरी जानकारी देने के मामले में की गई है।

वीजा आवेदन के दौरान सही जानकारी नहीं दी

PCB ने फैसला सुनाते हुए घोषणा की कि आंतरिक जांच में पाया गया है कि हमजा नजर ने वीजा आवेदन के दौरान सही और पूरी जानकारी नहीं दी है। खिलाड़ी ने आवेदन में भ्रामक विवरण दिए और कुछ अहम तथ्यों को छिपाया। जिसके बाद उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें बैन किया गया है।

हमजा कर रहे शानदार प्रदर्शन

हमजा नजर वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुने जाने वाले थे, लेकिन वीजा से जुड़े विवाद के कारण उनका चयन नहीं हो सका। वे पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमजा पर आरोप लगने के बाद पीबीएस ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने हमजा को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया। इसके बाद कमेटी ने उपलब्ध सबूतों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

हमजा का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड

27 वर्षीय हमजा नजर अभी पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैचों की 27 पारियों में 748 रन बनाए हैं और 26 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 15 मैच खेले हैं, जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 192 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 18 विकेट हैं। टी20 में हमजा ने 10 मैच खेले हैं, जिनमें 65 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं।

Updated on:
07 Aug 2026 05:25 pm
Published on:
07 Aug 2026 04:57 pm
Also Read
View All
SL XI vs IND: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका इलेवन से बनावा डाले 363 रन, आकिब नबी को नहीं दिया एक भी ओवर

श्रीलंका दौरे के बीच खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम, इधर बुरी तरह भड़के सरफराज खान

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती, लेकिन टॉप-10 में सिर्फ एक एक्टिव

Duleep trophy Live Streaming: अब टेस्ट क्रिकेट में जलवा बिखेरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब दिखेंगे एक्शन में, इस चैनल पर आएंगे दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले

अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट के बाद विदेशी लीग खेलने का किया ऐलान, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने किया स्‍वागत