क्रिकेट

पाकिस्तान दौरे पर जाएंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, तीनों देशों के बीच खेली जाएगी ट्राई-सीरीज

आईसीसी इवेंट्स में हाल के वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन अच्छे नहीं रहे हैं। 2011 के वनडे विश्व कप में मोहाली में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है।

2 min read
Apr 27, 2026
पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ट्राई सीरीज खेलेंगे (Photo - IANS)

Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान इस साल अपने घर पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की ट्राई-सीरीज खेलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी। सीरीज का फॉर्मेट इस प्रकार होगा कि हर टीम दूसरी दोनों टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी, और शीर्ष-2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

आईसीसी इवेंट्स में हाल के वर्षों में पाकिस्तान के प्रदर्शन अच्छे नहीं रहे हैं। 2011 के वनडे विश्व कप में मोहाली में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। वर्ष 2015 में टीम क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई थी, जबकि 2019 और 2023 के विश्व कप में उसे ग्रुप स्टेज से होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli Record: जो IPL में कभी नहीं हुआ आज वो कर दिखाएंगे विराट कोहली, मात्र 11 रन बनाते ही बना देंगे ये महारिकॉर्ड

इन्हीं नतीजों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए कई बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ट्राई-सीरीज आयोजित करेगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस सीरीज के लिए अपनी सहमति दे दी है और अगले कुछ दिनों में इसके मैचों की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। श्रीलंका पहले टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा, इसलिए वनडे ट्राई-सीरीज टेस्ट मैचों के समाप्त होने के बाद खेली जाएगी।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पीसीबी मैनेजमेंट जून महीने में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के साथ बैठक कर विश्व कप 2027 की तैयारी की विस्तृत योजनाएं बनाएगा। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया भी इस साल मई-जून के दौरान पाकिस्तान का दौरा कर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में छह नए खिलाड़ियों को मौका दिया था, लेकिन उस सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। शाहीन शाह अफरीदी वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान को अच्छे नतीजे दिलाने और विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे युवा खिलाड़ियों को आजमाने के प्रति भी उत्सुक दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

डेढ़ महीने के भीतर न्यूजीलैंड ने तीसरी बार बदला टीम का कप्तान, 5 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को दी कमान
Published on:
27 Apr 2026 05:21 pm
Also Read
View All