क्रिकेट

PBKS vs RR मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

PBKS vs RR Match Records: आईपीएल 2026 में मंगलवार रात पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच हाईस्‍कोरिंग मुकाबला खेला गया, जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। ये पंजाब की सीजन की पहली हार है। इस हार के साथ ही उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

2 min read
Apr 29, 2026
PBKS vs RR Match Records
मैच के दौरान पंजाब किंग्‍स के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

PBKS vs RR Match Records: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला मंगलवार रात में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस हाईस्‍कोरिंग मैच में आरआर ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। वहीं, पंजाब किंग्‍स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है। 200+ के रन चेज में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं तो पीबीकेएस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आइये इस मैच में बने कीर्तिमानों पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल में 8वीं बार 200+ का लक्ष्‍य रखने के बावजूद हारी पंजाब किंग्‍स

आईपीएल इतिहास में ये 8वीं बार है, जब पंजाब किंग्स 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करने में असफल रही है। पंजाब इस लीग में सर्वाधिक बार 200 से अधिक रन स्कोरबोर्ड पर लगाने के बावजूद मैच गंवाने वाली टीम बन गई है। पीबीकेएस ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ दिया है, जिसे 7 बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में सीएसके तीसरे तो केकेआर चौथे पायदान पर है।

IPL में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्‍यादा हार झेलने वाली टीमें

8 - पंजाब किंग्‍स
7 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
6 - चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
5 - कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL में 200+ रन का लक्ष्य सबसे ज्‍यादा बार सफलतापूर्वक चेज करने वाली टीमें

10 - पंजाब किंग्‍स
6 - मुंबई इंडियंस
6 - राजस्‍थान रॉयल्‍स
5 - सनराइजर्स हैदराबाद
5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL में राजस्‍थान रॉयल्‍स द्वारा 200+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करने के मैच

224 बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
224 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
223 बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2026*
215 बनाम डेक्‍कन, हैदराबाद, 2008
210 बनाम जीटी, जयपुर, 2025
202 बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026

IPL के एक सीज़न में 200+ रन का लक्ष्य सबसे ज़्यादा बार चेज करने का रिकॉर्ड

2025 में 9 बार
2026 में 9* बार
2023 में 8 बार
2024 में 6 बार

IPL में PBKS के लिए सबसे महंगा बॉलिंग प्रदर्शन

1/69 - ज़ेवियर बार्टलेट बनाम डीसी, दिल्ली, 2026

1/68 - अर्शदीप सिंह बनाम आरआर, मुल्लांपुर, 2026*

0/66 - मुजीब उर रहमान बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019

1/66 - अर्शदीप सिंह बनाम मुंबई इंडियंस मोहाली, 2023

Published on:
29 Apr 2026 08:14 am