क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप रहने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एक्शन लेगा PCB! लगाया 50 लाख का जुर्माना

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया से मिली करारी हार और सुपर-8 से शर्मनाक विदाई के बाद PCB ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना ठोक दिया है। जानिए आखिर क्यों पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों की सैलरी काटने का ये सख्त फैसला लिया और कैसे टीम का मजाक पूरी दुनिया में बना...

2 min read
Mar 02, 2026
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और पाकिस्तान टीम (photo - Espncricinfo)

T20 World Cup 2026, Mohsin Naqvi: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन का खामियाजा अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी जेब से भुगतना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है। सुपर-8 से बाहर होने और टीम इंडिया के हाथों ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार ने बोर्ड का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें

संजू के लिए अश्विन की भविष्यवाणी हुई सच: ‘वह डिजर्व करता है’! 97 रनों की तूफानी पारी से संजू ने बदल दी अपनी दुनिया

हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना

खबरों के मुताबिक, वर्ल्ड कप टीम के हर सदस्य पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना ठोक दिया गया है। अजीब बात यह है कि खिलाड़ियों को यह पैसा अपनी तरफ से नहीं देना होगा, बल्कि पीसीबी इसे उनकी सैलरी या मैच फीस से खुद ही काट लेगा। लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट बीत गया और पाकिस्तान सेमीफाइनल तक की शक्ल नहीं देख पाया। बोर्ड ने अब साफ मैसेज दे दिया है कि अगर मैदान पर खेल खराब होगा, तो बैंक बैलेंस भी कम होगा।

टूर्नामेंट में पाक का फ्लॉप शो

पाकिस्तान ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले, जहां के हालात उनके घर जैसे ही थे, फिर भी टीम बुरी तरह फेल रही। पाकिस्तानी नीदरलैंड्स के खिलाफ जैसे-तैसे 3 विकेट से जीते। अमेरिका से भी 32 रनों से जीत हासिल की। असली पोल तब खुली जब टीम इंडिया ने उन्हें 61 रनों की करारी शिकस्त दी। इसके बाद सुपर-8 में भी किस्मत ने साथ नहीं दिया। न्यूजीलैंड के साथ मैच बारिश में धुल गया, इंग्लैंड ने 2 विकेट से हरा दिया और श्रीलंका को हराने के बावजूद खराब 'नेट रन रेट' की वजह से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

नकवी की नौटंकी का अंजाम

इस वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने काफी ड्रामा किया था। पहले तो उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की धमकी दी, लेकिन अंत में जब पाकिस्तान खेलने उतरा, तो भारत ने उन्हें बुरी तरह धूल चटा दी। इस हार के बाद पूरी दुनिया में और खुद पाकिस्तान में टीम का खूब मजाक उड़ा। इसी 'खिसियाहट' में अब बोर्ड ने खिलाड़ियों पर यह तगड़ा जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें स्क्वाड

Also Read
View All
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिल गया नया ‘बलि का बकरा’, अब इस पूर्व कप्तान को बनाने जा रहा नया टेस्ट कोच

हम कभी गेम से बाहर नहीं होते… लगातार 5 जीत के बाद घमंडी हुए इंग्लिश कप्तान, भारत को सेमीफाइनल से पहले किया ये चैलेंज

IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड किसका स्पिन अटैक बेहतर? पूर्व दिग्‍गज ने सेमीफाइनल में की उलटफेर की भविष्यवाणी

BCCI ने स्वीकारा न्यूजीलैंड का ऑफर! ODI वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर-शादाब को खिलाने का विरोध करने वाले सेलेक्टर का इस्तीफा

अगली खबर